गोरखपुर में आज से चार दिन के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। विश्व योग दिवस के दिन बुधवार को योग शिविर में शिरकत भी करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा भी बनेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वे महंत दिग्विजयनाथ […]
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। विश्व योग दिवस के दिन बुधवार को योग शिविर में शिरकत भी करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा भी बनेंगे।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वे महंत दिग्विजयनाथ पार्क जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी द्वारा 2604 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जायेगा। सदर लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को सुबह जनता दरबार लगा सकते हैं। इसके बाद वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दिन भी इनका रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में ही होगा। 22 जून की सुबह जनता दरबार के बाद वे चंपा देवी पार्क जाएंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होने का इनका कार्यक्रम है। वे यहां 1500 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। यह आयोजन समाज कल्याण विभाग की तरफ से किया जाना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां