शिक्षा के क्षेत्र में साकार हुआ चमत्कार का सपना : मुख्यमंत्री योगी

On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत छह वर्षों में यूपी ने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। 2017 के पहले बदहाली से जो स्कूल बंदी की कगार पर थे, आज उनका कायाकल्प हो चुका है। दृढ़ संकल्प, संसाधन, तकनीकी, नवाचार के समन्वय से शिक्षा के क्षेत्र में चमत्कार […]

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत छह वर्षों में यूपी ने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। 2017 के पहले बदहाली से जो स्कूल बंदी की कगार पर थे, आज उनका कायाकल्प हो चुका है। दृढ़ संकल्प, संसाधन, तकनीकी, नवाचार के समन्वय से शिक्षा के क्षेत्र में चमत्कार का सपना साकार हुआ है। तकनीकी के बेहतर उपयोग वाला ‘निपुण भारत मिशन’, शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ करने में शानदार परिणाम दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग एवं संपर्क फाउंडेशन की पहल पर ‘संपर्क स्मार्टशाला-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर क्षेत्र के 58 व चरगांवा ब्लॉक के 68 परिषदीय स्कूलों को एलईडी टीवी, गणित व अंग्रेजी किट से आच्छादित किया गया। मुख्यमंत्री ने पांच स्कूलों के शिक्षकों को खुद अपने हाथ से टीएलएम किट प्रदान किया। साथ ही संपर्क फाउंडेशन की पत्रिका का भी विमोचन किया।

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी ये भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि शिक्षा समाज की नींव है और जब नींव दरक जाएगी तो समाज रूपी भवन कैसे बनेगा। 2017 के पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शौचालय, फ्लोरिंग, पेयजल तक की सुविधा नहीं थी। लगभग 1.56 लाख स्कूलों में 1.34 करोड़ बच्चे जाते थे। शिक्षकों की भारी कमी थी।

लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति ये भी पढ़ें  लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दशा सुधारने का संकल्प लिया और बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में पारदर्शी तरीके से 1.65 लाख शिक्षकों की भर्ती की। कोई स्कूल जर्जर न रहे, उनमें फर्नीचर, शौचालय, पेयजल, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी हो, इसके लिए मिशन कायाकल्प शुरू किया। आज 1.36 लाख स्कूलों का कायाकल्प हो चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 1.91 करोड़ हो चुकी है।

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान ये भी पढ़ें  यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

योगी ने कहा कि पहले बेसिक स्कूलों के बच्चे नंगे पांव जाते थे, उनके पास यूनिफॉर्म नहीं था। आज सरकार उन्हें सभी सुविधाएं दे रही है। उन्हें दो यूनिफॉर्म, जाड़े में स्वेटर, जूते, बैग दिए जा रहे हैं। अब तो इस सुविधा के लिए रकम उनके अभिभावकों के खातों में डीबीटी से भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2017 में वह एमएलसी बने तो अपनी पूरी निधि गोरखपुर नगरीय क्षेत्र के बेसिक स्कूलों में फर्नीचर और शौचालय बनवाने के लिए दे दी। वर्तमान में जीडीए और नगर निगम भी स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों को भी चाहिए कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाएं और वहां के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग से शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता तेजी से बढ़ रही है। सीएम योगी ने स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम को अभिनव प्रयोग बताते हुए इसके लिए पहल करने वाले संपर्क फॉउंडेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में शिक्षा को रचनात्मक तरीके से रोचक बनाने की जरूरत है ताकि बच्चा स्कूल जाने को खुद आतुर रहे। संपर्क फॉउंडेशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने बच्चों को भावनात्मक स्पर्श दिया तो बच्चों में स्वतः स्फूर्ति जागृत होगी। देश व समाज की नींव को मजबूत करने के लिए हमें शिक्षा को मजबूत बनाना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि हम शिक्षा को तकनीकी व नवाचार से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम के परिणाम को देखने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना बनाई जाएगी।

संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक व प्रबंध निदेशक विनीत नायर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सीएम योगी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने शिक्षा को शासन के एजेंडा के केंद्र में रखा है और इसके बेहतरीन परिणाम भी आ रहे हैं। लर्निंग आउटकम व शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए संपर्क फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऑडियो बॉक्स में बनाया गया लर्निंग किट, उच्चारण के लिए मोबाइल डिवाइस किट एवं संपर्क टीवी इसी नवाचार का हिस्सा हैं।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, दीपक कुमार ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में समग्र बदलाव आया है। ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से विद्यालयों में हर प्रकार के संसाधन उपलब्ध हुए। ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ की सराहना नीति आयोग ने भी की और अन्य राज्यों के लिए इसे मॉडल के रूप में बताया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश छात्रों के अभिभावकों के खातों में योजनाओं का लाभ डीबीटी ट्रांसफर के मामले में अग्रणी राज्य है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ‘निपुण भारत मिशन’ के शानदार परिणाम आ रहे हैं।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना