माफिया विनाद उपाध्याय के छोटे भाई संजय के घर चला बुलडोजर, 13 मुकदमे है दर्ज
गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के मुगलहा में रविवार को माफिया विनोद उपाध्याय के छोटे भाई संजय उपाध्याय के घर को जिला प्रशासन और गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि माफिया और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशासन […]
गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के मुगलहा में रविवार को माफिया विनोद उपाध्याय के छोटे भाई संजय उपाध्याय के घर को जिला प्रशासन और गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
पुलिस ने बताया कि माफिया और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशासन और प्राधिकरण की टीम ने सरकारी जमीन पर निर्माण किया गया उनके आवास पर पहुंची और बुलडोजर बुलाकर संजय उपाध्याय के घर को ध्वस्त कर दिया और साथ ही उसके कब्जे से चार हजार स्कावयर फीट को भी खाली कराया।
गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गोरखपुर का फरार माफिया विनोद उपाध्याय शासन द्वारा चिह्नित है। इस पर 32 मुकदमे हैं। इसमें से 04 हत्या और 04 गैंगस्टर के मामले हैं। रंगदारी एवं हत्या के प्रयास के मुकदमे हैं। उस पर 50 हजार का इनाम भी है जिसे और बढ़ाया जाएगा।
वहीं उसके भाई संजय पर भी 13 मुकदमें दर्ज हैं और उस पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। विनोद और उसके भाई संजय की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां