गोरखपुर में 27 परिवारों को नगर निगम की नोटिस, कहा- ”जमीन खाली करें, नहीं तो कार्रवाई होगी”
गोरखपुर। गोरखपुर के वार्ड नंबर 05 बाबा गंभीरनाथ के फत्तेपुर के 27 परिवारों के आवासों को नगर निगम ने अवैध बताया है। सात दिन में इन्हें खाली करने की चेतावनी दी है। कब्जा नहीं हटाने पर निर्माण के ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई है। सभी 27 आवासों पर नोटिस चस्पा कर कर दी गई है। […]
गोरखपुर। गोरखपुर के वार्ड नंबर 05 बाबा गंभीरनाथ के फत्तेपुर के 27 परिवारों के आवासों को नगर निगम ने अवैध बताया है। सात दिन में इन्हें खाली करने की चेतावनी दी है। कब्जा नहीं हटाने पर निर्माण के ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई है।
सभी 27 आवासों पर नोटिस चस्पा कर कर दी गई है। नगर निगम का अचानक नोटिस मिलने से इन 27 मकानों में रहने वाले परिवारों में खलबली है। ये कभी नगर निगम के आयुक्त ती कभी मेयर से मिलकर अपनी पीड़ा साझा कर रहे हैं।
जांच के बाद हुई नोटिस की कार्रवाई
ये भी पढ़ें लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेसएक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर सामने आई जाँच के बाद नगर निगम की एक टीम ने मौके की पैमाइश की। पता चला कि 27 परिवार जिस जमीन पर रह रहे हैं, वह नगर निगम की है। इसी के बाद नोटिस चस्पा की कार्रवाई हुई है।
इन परिवारों को दिया नोटिस
रजिया पत्नी हबीबुल, कृपाल पुत्र तीरथ यादव, भग्गन पुत्र भीम, राजेंद्र धर्मेंद्र पुत्र भजन, जगदीश पुत्र रामलखन, जयहिंद पुत्र राम अवध, चंद्रभान पुत्र रामहरन, नसीम पुत्र असगर, शब्बीर पुत्र शमशुद्दीन, जगदीश पुत्र रामलखन, जयहिंद पुत्र रामअवध, चंद्रभान पुत्र रामहरख, नसीम पुत्र असगर, शब्बीर पुत्र शमशुद्दीन, अलीरजा पुत्र इश्हाक, धमेंद्र राजेंद्र पुत्र भजन, जगदीश अमरजीत मेजर प्रताप पुत्र रामलखन, रईस पुत्र अब्दुल जफ्फार, मौकुन पुत्र अब्दुल जफ्फार, करामत अली पुत्र दुखी, हरिकेश राकेश पुत्र रामहरक, अमरजीत जगदीश मेजर पुत्र राम लखन, रियाज अली पुत्र असगर, जावेद पुत्र अब्दुल अली, शब्बीर पुत्र शमशुद्दीन, यासीन पुत्र सलामत, जगदीश अमरजीत मेजर प्रताप पुत्र रामलखन।
नगर आयुक्त ने कहा-
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पैमाइश में नगर निगम की जमीन मिली है। नोटिस दिया गया है। वे अपना पक्ष आकर रख सकते हैं। संबंधित कागज जमा करवा दें। राजस्व अभिलेखों से सत्यापन और विभागीय जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घबराने की जरूरत नहीं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां