वन्दे भारत की रेक पहुंची गोरखपुर, सात जुलाई को पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी
गोरखपुर। लम्बे इंतजार के बाद चेन्नई से गुरुवार की शाम पांच बजे चली वन्दे भारत ट्रेन की रेक शनिवार को गोरखपुर पहुंची। प्लेट फार्म नंबर सात पर इसके निरीक्षण के बाद लोको पिट भेज दिया गया। अब पूर्वोत्तर रेलवे को इसके ट्रायल के निर्देश मिलने का इंतजार है। रेलवे प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। […]
गोरखपुर। लम्बे इंतजार के बाद चेन्नई से गुरुवार की शाम पांच बजे चली वन्दे भारत ट्रेन की रेक शनिवार को गोरखपुर पहुंची। प्लेट फार्म नंबर सात पर इसके निरीक्षण के बाद लोको पिट भेज दिया गया। अब पूर्वोत्तर रेलवे को इसके ट्रायल के निर्देश मिलने का इंतजार है। रेलवे प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है।
इधर, अभी वन्दे भारत ट्रेन के रूट को लेकर कायसाबाजी चल रही है। हालांकि, कयास लगाया जा रहा कि इसका संभावित रूट गोरखपुर-लखनऊ (वाया अयोध्या)-प्रयागराज हो सकता है।
सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोरखपुर दौरे को लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
ये भी पढ़ें संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से, पहले ही दिन लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पेश होगा अविश्वास प्रस्तावप्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन संभावित मार्ग गोरखपुर-लखनऊ (वाया अयोध्या)-प्रयागराज पर गोरखपुर से शाम 03 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे लखनऊ और रात के 10:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी तरह से यह वन्दे भारत ट्रेन प्रयागराज से सुबह 06 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 09:50 बजे लखनऊ और अपराह्न 02:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां