आगरा, अयोध्या व वाराणसी सहित 30 प्रमुख शहरों में होटल खोलेगा जापान का एचएमआई ग्रुप

On

लखनऊ। जापान के प्रसिद्ध होटल समूह होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कम्पनी लिमिटेड (एचएमआई) यूपी में 30 नए होटल खोलने जा रही है। लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन जापानी कंपनी ने प्रदेश सरकार के साथ इस संबंध में 7200 करोड़ के निवेश का समझौता किया। जापान के प्रमुख शहरों में 60 से […]

लखनऊ। जापान के प्रसिद्ध होटल समूह होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कम्पनी लिमिटेड (एचएमआई) यूपी में 30 नए होटल खोलने जा रही है। लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन जापानी कंपनी ने प्रदेश सरकार के साथ इस संबंध में 7200 करोड़ के निवेश का समझौता किया।

जापान के प्रमुख शहरों में 60 से अधिक होटल संचालित कर रहे एचएमआई ग्रुप के निदेशक, पब्लिक रिलेशन टाकामोटो योकोयामा ने कहा कि वाराणसी में श्रीकाशीविश्वनाथ धाम कॉरीडोर के विकास के बाद वहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यह हमारे लिए अनुकूल अवसर है।

देवरिया: VIP ट्रीटमेंट न मिलने पर मंत्री संजय निषाद भड़के, निजी सचिव ने कार्रवाई के लिए डीएम-SP को लिखा लेटर ये भी पढ़ें  देवरिया: VIP ट्रीटमेंट न मिलने पर मंत्री संजय निषाद भड़के, निजी सचिव ने कार्रवाई के लिए डीएम-SP को लिखा लेटर

यूपी की औद्योगिक नीतियां एचएमआई समूह को प्रोत्साहित करने वाली हैं। ऐसे में एचएमआई समूह आगरा, वाराणसी और अयोध्या सहित 30 प्रमुख स्थानों पर अपने होटल चेन का विस्तार करेगी। इससे यहां के 10 हजार से अधिक लोगों के लिए नौकरी के प्रत्यक्ष मौके भी बनेंगे।

सहारनपुर : पुलिस ने विदेशी पिस्टल सहित एक युवक को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर : पुलिस ने विदेशी पिस्टल सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

इससे पहले, दधीचि सभागार में ‘उत्तर प्रदेश में जापान और भारत के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का क्रियान्वयन’ विषयक महत्वपूर्ण सत्र में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में सलाहकार (जापान) प्रो. अशोक चावला ने वर्ष 2000 से 2014 और 2014 से 2022 के कालखंड में भारत और जापान के राजनीतिक, रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों की तुलनात्मक चर्चा की।

विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत दौरा हुआ, तो 2016 में प्रधानमंत्री मोदी जापान गए। 2017 में शिंजो आबे अहमदाबाद आए और हाईस्पीड रेल के बारे में कार्ययोजना बनी तो 2018 में प्रधानमंत्री मोदी पुन: जापान गए। लगातार होने वाले इन शीर्ष नेताओं के दौरे से दोनों देशों के बीच गहरा विश्वास पैदा हुआ है, जिसका सकारात्मक असर द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर भी देखने को मिला है।

स्वास्थ्य, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, होटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्सटाइल, स्टील, रियल एस्टेट, लेदर आदि सेक्टर में निवेश में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। ग्रेटरउत्तर प्रदेश भी इससे लाभान्वित हो रहा है। ग्रेटर नोएडा में जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप का विकास हो रहा है।

यूपी जीआईएस के मौके पर आए जापानी दल का स्वागत करते हुए उन्होंने जापानी उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश अनुकूल माहौल मिलने का भरोसा भी दिया, साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को जापान सरकार अथवा जापानी व्यापारिक समुदाय से संपर्क-संवाद में विदेश मंत्रालय की ओर से हर सम्भव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया।

यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी के चेयरपर्सन यामानाशी शिमिजू ने भारत और जापान के प्राचीन लोकतांत्रिक मूल्यों के हवाले से दोनों देशों के मजबूत बीच सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। वहीं दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने में अपनी कंपनी की ओर से प्रतिबद्धता भी जताई।

उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों की यह विशेषता है कि वह बगैर गहन अध्ययन के व्यापारिक समझौते नहीं करती और अगर एक बार निवेश के लिए कदम बढ़ा दिया तो उसे समय सीमा के अनुसार जरूर पूरा करती हैं। उनकी कंपनी हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है और यहां यूपी में बड़े प्रोजेक्ट की लिए तैयारी कर रही है। वहीं निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट को वैश्विक व्यापार की ²ष्टि से बेहद उपयोगी करार दिया।

पार्टनर कंट्री जापान के इस खास सत्र में उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे जापानी निवेशकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इनमें वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर में काम रहे वन वल्र्ड कॉपोर्रेशन के सीईओ (रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर) टोमोकी आईटो, नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर की कंपनी ओएमसी पॉवर के सीईओ अजय कुमार, एनपीआई कम्पनी लिमिटेड, टोक्यो के प्रेसिडेंट नरेंद्र उपाध्याय, सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी वीणा इंटरप्राइजेज की डायरेक्टर दीपशिखा महाजन प्रमुख रहे।

निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में अपनी कंपनी के निवेश, क्रियाशील प्लांट, अपने क्लाइंट्स, टर्नओवर कार्यप्रणाली और भावी रणनीति के बारे में भी जानकारी दी।

बता दें कि 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश से जापान को निर्यात 2.7फीसद की सीएजीआर से बढ़ा है। उत्तर प्रदेश ने 2021 में जापान को कुल 122 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया। वर्ष 2020 में कोविड प्रभाव के बाद, वर्ष 2021 में यूपी से जापान को निर्यात में लगभग 86 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो भविष्य में विकास की उच्च संभावना का संकेत देता है।

पिछले 3 वर्षों के दौरान 12 चुनिंदा क्षेत्रों ने जापान को यूपी के निर्यात में लगभग 82 फीसद का योगदान दिया। इनमें मशीनरी व उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल ऑर्गेनिक केमिकल, ऑटो कंपोनेंट, अपैरल, चमड़े के सामान और जूते-चप्पल, कॉरपेट, लोहे और स्टील आर्टिकल्स आदि प्रमुख हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शामली: निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ग्राम करौदा हाथी का नाम गलत लिखे जाने पर ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

शामली। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ग्राम का नाम गलत लिखे जाने को लेकर ग्राम करौदा हाथी...
शामली 
शामली: निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर ग्राम करौदा हाथी का नाम गलत लिखे जाने पर ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

PM मोदी और सोनिया से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  क्रिकेट 
PM मोदी और सोनिया से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

पेंगुइन के ट्वीट के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- "कपोल कथा" के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली। पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा को लेकर पब्लिशर पेंगुइन के ट्वीट के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पेंगुइन के ट्वीट के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- "कपोल कथा" के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए

मुजफफरनगरः एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफफरनगरः एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

   इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा फॉर्म सात को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए जाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत

संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम,  पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया