कानपुर में तीन डंपरों की भिड़न्त से लगी आग, खलासी की जलकर मौत
कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में जहांगीराबाद गांव के पास रविवार को तीन डंपरों के बीच हुई आमने सामने भिड़न्त में एक खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। फायर बिग्रेड की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती […]
कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में जहांगीराबाद गांव के पास रविवार को तीन डंपरों के बीच हुई आमने सामने भिड़न्त में एक खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। फायर बिग्रेड की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार को तीन डंपर आपस में भिड़ गए। भिडंत इतनी तेज हुई कि आग लग गई। हालांकि हादसे के समय मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर अग्नि शमन दल के लोग और पुलिस पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद छह लोगों को तत्काल घाटमपुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया, जहां एक खलासी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में गम्भीर रूप से घायल उन्नाव निवासी मुलायम सिंह, चचेरा भाई दीपेश और मैथा गांव निवासी प्रदीप, उन्नाव के भैया खेड़ा निवासी सुशील कुमार और हरसिंहपुर गांव निवासी सचिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जलकर मृत पाए गए युवक की पहचान नहीं हो सकी, शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां