सीतापुर में शराबी बेटे ने ईंट से कुचल कर मां को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

On

सीतापुर। उत्त्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के ऊंचाखेड़ा कलां गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को​ गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के भेजा।

घटना की जानकारी गुरुवार को हुई। ऊंचाखेड़ा कलां गांव निवासी मालती (67) पत्नी स्व. मथुरा प्रसाद बुधवार शाम अपने घर पर थीं। इसी दौरान उनका बेटा हरिशंकर शराब पीकर घर पहुंचा तो मां ने उसे टोक दिया। इससे नाराज हरिशंकर ने ईंट से हमला कर अपनी मां मालती की हत्या कर दी। इसके बाद आरो​पित घर के ही एक कमरे में खुद को बंद कर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर आरोपित हरिशंकर कमरे से बाहर बुला कर हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल ये भी पढ़ें  संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिधौली कपूर कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपित नशे का आदी था, हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी बच्चों संग छोड़ गई घर

आरोपित हरिशंकर की पत्नी सीमा ने बताया कि पति की शराब की लत से तंग आकर वह लंबे समय से अलग रह रही है। वह अपने चार बच्चों—लकी (13), आदित्य (11), अभय (9) और अनिकेत (6) को लेकर लखनऊ में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही है। परिजनों के मुताबिक होली से एक दिन पहले भी हरिशंकर ने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की थी। इससे परेशान होकर पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। मां मालती भी बेटे के व्यवहार से काफी परेशान थीं। वह कुछ समय के लिए अपनी बेटी के घर चली गई थीं और दो दिन पहले ही वापस गांव लौटी थीं।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय  ये भी पढ़ें  लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत

   गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसाइटी में पिछले तेरह वर्षों से कोमा में जीवन व्यतीत कर रहे हरीश राणा...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत

संसद में गूंजा LPG मुद्दा : 5 दिनों में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, सिलेंडर डिलीवरी समय 2.5 दिन ही: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को संसद में कहा कि पिछले पांच दिनों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में गूंजा LPG मुद्दा : 5 दिनों में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, सिलेंडर डिलीवरी समय 2.5 दिन ही: हरदीप सिंह पुरी

मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: डीएम की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद में 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के 'विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण'...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: डीएम की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड', जाने कितनों ने माना 'ताऊ' को 'पास', कितनों ने दिखाए 'लाल निशान'

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया के इतिहास में मुजफ्फरनगर की राजनीति को लेकर इतनी बड़ी और बेबाक चर्चा शायद ही पहले कभी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड', जाने कितनों ने माना 'ताऊ' को 'पास', कितनों ने दिखाए 'लाल निशान'

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

उत्तर प्रदेश

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार