कानपुर के अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, भाग गया पूरा स्टाफ, परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा
कानपुर। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के सिंधी अस्पताल में रविवार को एक जच्चा-बच्चा की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग खड़ा हुआ। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन दे दिया जिससे दोनों की मौत हुई है। परिजनों ने सड़क जाम […]
कानपुर। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के सिंधी अस्पताल में रविवार को एक जच्चा-बच्चा की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग खड़ा हुआ। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन दे दिया जिससे दोनों की मौत हुई है। परिजनों ने सड़क जाम करके हंगामा काटा और डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
औरैया के दिबियापुर निवासी विशाल बिश्नोई ग्राम पंचायत में डीपीएम पद पर तैनात है। उनकी शादी 31 मई 2022 को गोरखपुर निवासी वर्षा विश्नोई (28) से हुई थी और वह इन दिनों आठ माह की गर्भवती थी। वर्षा का इलाज सिंधी हॉस्पिटल में डॉ. रेनू भाटिया की देखरेख में चल रहा था और डाक्टरों ने डिलीवरी के लिए 21 जुलाई की तारीख दी थी।
परिजनों ने बताया कि वर्षा को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी और रूटीन चेकअप कराने आये थे, लेकिन डा. रेनू भाटिया अस्पताल में नहीं मिली। इस पर डा. नीति सहगल ने जांच की और कहा कि बच्चा पेट पर मूमेंट नहीं कर रहा है, जिसके कारण इनको भर्ती करना पड़ेगा। डॉक्टर के कहने पर भर्ती कर दिया और वर्षा को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। मरीज की हालत बिगड़ने पर रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाने को कहा गया। इस पर पति आपरेशन थियेटर गया जहां पर वर्षा के कान, नाक और आंख से खून बह रहा था और उसकी मौत हो गई थी। मरीज की मौत पर अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग खड़ा हुआ और अन्य भर्ती मरीज भी परेशान हो गये।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्जपरिजनों ने जच्चा-बच्चा की मौत पर आक्रोषित होकर सड़क जाम कर दिया और डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर गोविंद नगर एसीपी संतोष कुमार सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह से परिजनों को शांत कराया। मृतका के पति विशाल विश्नोई की तहरीर पर पुलिस ने डाक्टर नीति सहगल समेत अस्पताल के अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां