यूपी में हो रही है पेचिंग रेन, मुज़फ्फरनगर समेत 29 जिलों में बारिश होने की संभावना

On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कानपुर, सहारनपुर और अयोध्या सहित कुछ जिलों में बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन. सुनील पाण्डे ने बताया कि […]

कानपुर। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कानपुर, सहारनपुर और अयोध्या सहित कुछ जिलों में बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन. सुनील पाण्डे ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश होने की बजाय अलग-अलग क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। इसे मौसम विभाग पेचिंग रेन बता रहा है। जून माह में अब तक तीन बार पेचिंग बारिश हो चुकी है। कभी दक्षिण क्षेत्र तो कभी पूर्वी क्षेत्र में इसका असर दिखाई दिया है।

मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

संभावना है कि 28 जून के बाद औसत बारिश होने के आसार हैं। वह भी थोड़ी देर के लिए होगी और कुछ स्थानों पर ही होगी। बीते वर्षाें में जून में हुई बारिश के रिकॉर्ड को देखा जाए तो पिछले साल की अपेक्षा इस बार अभी तक कानपुर मण्डल में 123 मिलीमीटर एवरेज बारिश हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश के लिए क्लाउड फॉर्मेशन नहीं हो रहा है। इसकी वजह से बारिश नहीं हो पा रही है। मानसूनी हवाएं बादल लेकर आएंगी जरूर लेकिन बारिश का सिलसिला इस बार रुक-रुककर चलेगा। मानसून के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है। बावजूद इसके बारिश में कमी देखी जा रही है। बादल दिखेंगे और गरजेंगे लेकिन कम बरसेंगे।

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून ने चार दिन पहले जोरदार बारिश के साथ एंट्री की थी लेकिन, बीते दो दिनों से अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। इससे मौसम विज्ञानियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 01 जून से 27 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में 59 फीसद कम बारिश दर्ज की गई। जबकि पश्चिम यूपी में 29 फीसद ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक से 27 जून के बीच पूर्वी उप्र में 83.8 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक एवरेज 34.4 मिमी बारिश हुई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 60.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक 29 फीसद ज्यादा 78.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो राहत की बात है।

मौसम विभाग के मुताबिक  अगले 24 घंटे मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में बारिश हो सकती है।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

  नई दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सुप्रीम...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

  नई दिल्ली। प्रकृति ने मानव स्वास्थ्य के लिए अनेक औषधीय पौधे दिए हैं। इनमें मकोय एक अत्यंत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी हालांकि,...
हेल्थ 
आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

  नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और इसलिए...
लाइफस्टाइल 
आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल (रजि.) के सचिव अनुज बंसल ने स्थानीय जनता को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में...
शामली 
शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

उत्तर प्रदेश

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना