यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई ज़िलों के एसएसपी शामिल, मुरादाबाद और अलीगढ के डीआईजी भी बदले
लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन स्तर पर लिए गए इस निर्णय में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिनमे कई ज़िलों के एसएसपी और डीआईजी बदले गए है। प्रदेश में शुक्रवार को यूपी सरकार की ओर से प्रदेश के कुल 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर […]
लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन स्तर पर लिए गए इस निर्णय में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिनमे कई ज़िलों के एसएसपी और डीआईजी बदले गए है।
प्रदेश में शुक्रवार को यूपी सरकार की ओर से प्रदेश के कुल 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। तबादलों के इस क्रम में अयोध्या समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। 2012 बैच के आईपीएस राजकरन नय्यर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के पद पर तबादला किया गया है। साथ ही एस आनंद को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
शलभ माथुर को डीआईजी अलीगढ़ बनाया गया है। भारती सिंह का अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा 2009 बैच के आईपीएस मुनिराज जी को डीआईजी मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद राव कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है।
बलिया के कप्तान रहे आईपीएस राजकरन नय्यर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के पद पर तबादला कर दिया गया है। आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। रवि कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अशोक कुमार मीणा को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शुभम पटेल का गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा विकास कुमार को फतेहगढ़ का पुलिस कप्तान और एस आनंद को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां