इटावा में बस पलटने से 29 मजदूर घायल, 80 मजूदरों को लेकर जा रही थी बस
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया इलाके में गुरूवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 113 पर मजदूरों ये भरी एक बस के पलटने से 29 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रावस्ती से 80 मजदूरों को गुजरात लेकर जा रही बस एक्सप्रेस वे पर पलट […]
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया इलाके में गुरूवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 113 पर मजदूरों ये भरी एक बस के पलटने से 29 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रावस्ती से 80 मजदूरों को गुजरात लेकर जा रही बस एक्सप्रेस वे पर पलट गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 29 मजदूरों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। माना जा रहा है कि बस चालक को तड़के नींद का झोंका आ गया जिसके बाद बस एक्सप्रेस-वे पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
सैफई सर्किल के सीओ नागेंद्र चौबे की अगुवाई में बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर राहत एवं बचाव कार्य के जरिए रूट क्लीयर कराया गया। बस श्रावस्ती के इकौना से राजकोट के गुजरात जा रही थी। जिसमें सभी मजदूर सवार थे।
सैफई सीओ नागेंद्र चौबे की अगुवाई में राहत एवं बचाव कार्य चलाकर के त्वरित ढंग से एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है । जहां डॉक्टरों की टीम सभी का उपचार करने में गहनता से जुटी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां