यूपी में बीजेपी के 40 जिलाध्यक्ष जल्द बदले जायेंगे, 15 जुलाई तक पर्यवेक्षक सौंपेंगे महामंत्री को अपनी रिपोर्ट
लखनऊ – लोकसभा चुनाव 2024 में विजय हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत कर रही है। प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर बदलाव के बाद अब भाजपा जिला संगठन में भी फेरबदल करने की तैयारी में है। महासंपर्क अभियान की समाप्ति 15 जुलाई के बाद भाजपा के करीब 40 से अधिक […]
लखनऊ – लोकसभा चुनाव 2024 में विजय हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत कर रही है। प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर बदलाव के बाद अब भाजपा जिला संगठन में भी फेरबदल करने की तैयारी में है। महासंपर्क अभियान की समाप्ति 15 जुलाई के बाद भाजपा के करीब 40 से अधिक जिलाध्यक्ष बदल दिए जाएंगे।
इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रदेश को सौंपेंगे। पर्यवेक्षक जिलों से कम से कम तीन और अधिकतम पांच नामों की सूची प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को सौंपेंगे। प्रदेश के पदाधिकारी पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपे गये नामों पर ही विचार करेंगे। इसी आधार पर जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी।
ये भी पढ़ें ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'अच्छा काम करने वाले जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया जा सकता है। वहीं कुछ जिलों में लम्बे समय से जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज नेताओं को हटाया जाएगा।
सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए जिला या महानगरों में जिला अध्यक्ष के लिए पिछड़ा या अनुसूचित वर्ग का भी प्रतिनिधित्व हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलालजिलाध्यक्षों के दावेदारों ने लखनऊ का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ प्रदेश की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक जिलों में जाकर संगठन की टोह ले रहे हैं। पार्टी के पर्यवेक्षक जिला कार्यकारिणी के अलावा मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जो वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं, उनसे भी मिलकर जिला संगठन के नेताओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां