प्रतापगढ़ में टैंकर और आटो की भिड़ंत, 12 मरे, मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को परिवार को दिए 2-2 लाख
प्रतापगढ़- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर क्षेत्र में सोमवार को टैंकर और आटो रिक्शा की भिड़ंत में 12 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति […]
प्रतापगढ़- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर क्षेत्र में सोमवार को टैंकर और आटो रिक्शा की भिड़ंत में 12 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी रोहित मिश्र ने बताया कि लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर विक्रमपुर चौराहे के पास दोपहर करीब तीन बजे गैस से भरे टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो रिक्शा में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हे प्रयागराज के लिये रेफर कर दिया गया।
उन्होने बताया कि तीन घायलों की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। इस प्रकार मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो चुकी है। टक्कर के बाद टैंकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क में पलट गया।
ये भी पढ़ें नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काममृतकों में हरिकेश श्रीवास्तव (63) निवासी धनसारी , नीरज पांडेय (21) पुत्र हरि प्रसाद पांडेय, उसकी बहन नीलम, सतीश (26) निवासी भैरव नववस्ता , शीतला (40) निवासी धनसारी गोपालपुर,मोहम्मद रईस (45) निवासी रेदी,उनकी पत्नी गुलसन बेगम निवासी रेडी थानां जेठवारा की पहचान कर ली गयी है जबकि अन्य की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। इस बीच राजमार्ग पर भीषण जाम के हालात बने रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां