पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे गुणवत्ता मानकों के विपरीत: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये मंगलवार को कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे गुणवत्ता मानकों के विपरीत है और यात्रा के लिए खतरनाक हैं। यादव ने जारी बयान में कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो बार धंस चुका है। इस सड़क के […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये मंगलवार को कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे गुणवत्ता मानकों के विपरीत है और यात्रा के लिए खतरनाक हैं।
यादव ने जारी बयान में कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो बार धंस चुका है। इस सड़क के लोकार्पण के बाद ही इसके धंसने की सूचना थी। यहां दुर्घटना भी हो चुकी है। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया है। यही स्थिति बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो या बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे दोनों की गुणवत्ता मानकों के विपरीत है और ये यात्रा के लिए खतरनाक बनी हुई है। इनकी गुणवत्ता और रखरखाव की जांच होनी चाहिए, तभी घोटाले और भ्रष्टाचार की सच्चाई का पता चल पाएगा।
उन्होने कहा कि एक्सप्रेस-वे के घोटाले की कड़ी में भाजपा राज में वृक्षारोपण का घोटाला भी सामने आ रहा है। पिछले वर्ष 31 करोड़ वृक्ष लगाने का सरकारी दावा था। इस वर्ष 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य घोषित है। भाजपा सरकार के छह साल में 132 करोड़ वृक्ष लगाये जाने का दावा है। सवाल यह है कि इतने पेड़ कहां लगे हैं,कितने क्षेत्रफल में वृक्षारोपण हुआ है। भाजपाई पारदर्शिता की बाते बहुत करते हैं उन्हें यह बताने में क्यों संकोच है कि कहां-कहां कितने पेड़ लगा दिए गए। ये भी बता दें कि उनके शासन काल में कितने पेड़ काटे गए हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में ही बुनियादी खोट है। इसके परिणाम स्वरूप जनहित में वह एक भी योजना कार्यान्वित नहीं कर पाई है। उसका सारा ध्यान सत्ता में काबिज रहने के लिए चुनाव और योजनाओं में घपला करने पर ही रहता है। भाजपा सरकार के कारनामों की सजा जनता भुगत रही है। आगे चुनाव में इसकी सजा भाजपा भुगतेगी। अब भाजपाराज की आखिरी गिनती शुरू हो गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां