अखिलेश ने समझाया पीडीए का अर्थ, दलगत राजनीति छोड़ जुड़ने की अपील
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर पीडीए का अर्थ समझाया। इसके साथ ही कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब इससे जुड़ें। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि पीडीए मूल रूप से पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक के शोषण, उत्पीड़न व उपेक्षा […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर पीडीए का अर्थ समझाया। इसके साथ ही कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब इससे जुड़ें।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि पीडीए मूल रूप से पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक के शोषण, उत्पीड़न व उपेक्षा के खिलाफ उठती हुई चेतना व समान अनुभूति से जन्मी उस एकता का नाम है, जिसमें हर वर्ग के वे सब लोग भी शामिल हैं, जो मानवता के आधार पर इस तरह की नाइंसाफी के खिलाफ हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब इससे जुड़ें।
सपा अध्यक्ष ने बीते दिनों एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए हराएगा। उन्होंने कहा था कि जिस तरह 2014 में भाजपा का आगमन हुआ था, ठीक वैसे ही 2024 में भाजपा की विदाई हो जाएगी।
ये भी पढ़ें योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्रहालांकि, इसे लेकर मायावती सपा पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की अपने ही ढंग से परिभाषा की है। उन्होंने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सपा द्वारा एनडीए के जवाब में पीडीए का राग अलापा जा रहा है। इन वर्गों के अति कठिन समय में भी केवल तुकबंदी के सिवा और कुछ नहीं है।
मायावती ने कहा कि इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार दल एलाइंस है, जिसके स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है। इसलिए, इन वर्गों के लोग जरूर सावधान रहें।
अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं! योग तन, मन और आत्मा के एकात्म का वो योग है, जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता है और व्यक्तित्व का विकास करके अन्य से भी जुड़ने की प्रेरणा देता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां