अमित शाह रविवार को पहुंचे लखनऊ, दिलवा गए मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने का संकल्प

On

लखनऊ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘जन-स्वाभिमान दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना दल के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने […]

लखनऊ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘जन-स्वाभिमान दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना दल के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। शाह ने कहा कि भाजपा और अपना दल ने चार चुनाव मिलकर लड़े हैं और जीते हैं। इसी का परिणाम है कि सपा और बसपा की विघटनकारी ताकतों से उत्तर प्रदेश को निजात मिली है।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का पूरा जीवन दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने में गुजारा। उनके बताए रास्ते पर अनुप्रिया पटेल अपनी पार्टी अपना दल को लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। यूपी में औद्योगिक निवेश आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजी गई गरीब कल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से योगी सरकार जमीन पर उतार रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में पिछड़े वर्ग के सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली है। आजमगढ़ मे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना की। डॉ सोनेलाल पटेल के नाम से प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: केवल महिलाओं के लिए हैं ये सरकारी योजनाएं, मिलता है 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: केवल महिलाओं के लिए हैं ये सरकारी योजनाएं, मिलता है 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज

शाह ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़े वर्ग के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। आजादी के बाद किसी सरकार के मंत्रि परिषद में सबसे ज्यादा 27 प्रतिशत पिछड़ा समाज से आने वाले मंत्री मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान एनडीए सरकार में हैं। पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा समाज को उसको हक दिलाने कार्य किया। एनडीए गठबंधन में पिछड़ा समाज, आदिवासी समाज और दलित समाज के सबसे अधिक सांसद हैं।

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटा, जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटा, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में देश में पाकिस्तान से आए आतंकी आये दिन बम फोड़ते थे। आज देश में कहीं कोई आतंकी हमला नहीं होता। अब भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करता है।

पवन सिंह को अपनी पहली पत्नी की याद आई, कहा, 'आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा' ये भी पढ़ें  पवन सिंह को अपनी पहली पत्नी की याद आई, कहा, 'आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा'

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित महसूस कर रहा है। मोदी के मार्गदर्शन में आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हुई, धारा 370 समाप्त हुई, आज देश में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है।

शाह ने अपना दल के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 2024 के लोक सभा चुनाव में भी भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी को मिल कर उप्र की सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को विजयी बनाकर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 1

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना