पीडब्ल्यूडी दफ्तर में बाबू कर रहा था महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण, उसकी विधवा मां से भी की अभद्रता

On

अमेठी -उत्तर प्रदेश के अमेठी में एसपी आवास के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यरत युवती का उसी के सहकर्मी ने लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। युवती के मामले में लिखित शिकायत देने के बाद यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पीड़िता के अनुसार मामला उजागर होने के बाद पहले तो विभाग के जिम्मेदारों […]

अमेठी -उत्तर प्रदेश के अमेठी में एसपी आवास के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यरत युवती का उसी के सहकर्मी ने लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। युवती के मामले में लिखित शिकायत देने के बाद यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

पीड़िता के अनुसार मामला उजागर होने के बाद पहले तो विभाग के जिम्मेदारों ने लीपापोती करने की कोशिश की लेकिन पीडिता के कल 28 जून को अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत देने के बाद मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी लिपिक काे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, फाइनल ईयर की मेधावी बेटियों को मिलेगा लाभ ये भी पढ़ें  जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, फाइनल ईयर की मेधावी बेटियों को मिलेगा लाभ

पूरा मामला अमेठी एसपी आवास के सामने पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खण्ड कार्यालय का है।जहां कार्यालय में तैनात एक युवती ने लिपिक अशरफ जकी के उसके साथ शारीरिक शोषण करने तथा युवती की मां के साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

अधिशासी अभियंता को 28 जून को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार पीड़िता के कार्यालय में काम करने वाले लिपिक अशरफ जकी पर गंभीर आरोप लगे है। लिपिक द्वारा पीड़िता के संग लगातार बेहद खराब व्यवहार होता रहा। शिकायती पत्र में उसने बताया है कि 27 जून को कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक ने मेरी विधवा मां के बारे में पहले अभद्र टिप्पणी की। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि अशरफ की अभद्रता से आहत उनकी मां मानसिक रूप से काफी प्रताडित रहीं।

मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

पीड़िता ने अपनी मां के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि  यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो उसका जिम्मेदार आरोपी होगा। भयभीत पीड़िता ने कार्य करने से असमर्थता जताई। पीड़िता ने आगे बताया कि इसके पूर्व आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। विरोध के बावजूद अशरफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह डर के कारण बोल नहीं पा रही थी। लगातार शारीरिक शोषण से युवती को जबरदस्त मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। आखिरकार कल पीडिता ने अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत देते हुए पूरा मामला बताया और कार्रवाई करने की मांग की।

फिलहाल इस घटना से पीडब्ल्यूडी कार्यालय में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और अधिकारी बयान देने से बचते रहे। अधिशासी अभिंयता शैलेंद्र कुमार भी इस विषय पर बात करने से कतराते रहे। मामले को तूल पकड़ता देख आखिरकार कार्यालय अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड द्वारा एक पत्र जारी कर आरोपी को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया।

पत्रांक के अनुसार आरोपी को नोटिस देकर तीन कार्य दिवस के अंदर इस आशय के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है कि कार्यालय में कनिष्ठ सहायक व उनकी  माता के प्रति असम्मानजनकपूर्ण टिप्पणी की गयी है। जिसके कारण उनकी मां को मानसिक आघात पहुंचा है। पत्र में यह भी बताया गया है कि कनिष्ठ सहायक के प्रति अमर्यादित व्यवहार किया जाता रहा है, जिससे उनके माहिला होने के सम्मान पर गहरी ठेस पहुंची है। जो कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है।

कनिष्ठ सहायक के प्रति किये गये अमर्यादित व्यवहार हेतु स्पष्टीकरण तीन कार्यदिवस के अन्दर प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई है।तीन कार्यदिवस के अंदर स्पष्टीकरण ना देने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण उच्चाधिकारियों को संस्तुति करने की बात भी कही गई है।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना