भाजपा सांसद की नाराजगी एस डी एम को मंहगी पड़ी, सांसद का इंतजार किये बिना करा दी थी शपथ
हरदोई। सांसद अशोक रावत की नाराजगी उपजिलाधिकारी बिलग्राम को महंगी पड़ गई । उनको उप जिलाधिकारी बिलग्राम से हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर दिया गया। बिलग्राम के उप जिलाधिकारी नारायण सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में सांसद अशोक रावत का इंतजार किए बगैर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिला […]
हरदोई। सांसद अशोक रावत की नाराजगी उपजिलाधिकारी बिलग्राम को महंगी पड़ गई । उनको उप जिलाधिकारी बिलग्राम से हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर दिया गया।
बिलग्राम के उप जिलाधिकारी नारायण सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में सांसद अशोक रावत का इंतजार किए बगैर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिला दी थी । इस पर सांसद ने भारी नाराजगी जताई थी उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के साथ ही उप जिलाधिकारी के इस व्यवहार पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में भरे मंच पर उन्होंने उप जिलाधिकारी के इस व्यवहार को अत्यंत निंदनीय बताया था। इसी नाराजगी का परिणाम बुधवार को उन्हें झेलना पड़ा।
जिलाधिकारी एम पी सिंह ने उन्हें उप जिलाधिकारी बिलग्राम से स्थानांतरित कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बना दिया है। इस स्थानांतरण की चर्चा जिले में जोरों पर है। अब संजीव ओझा को बिलग्राम का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। अभी तक वह मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य देख रहे थे।
ये भी पढ़ें नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवादइससे पूर्व भी बिलग्राम में तैनात रहे श्री सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार लोगों ने सवालिया निशान लगाए हैं। कई बार वह सुर्खियों में आए। अंत में सांसद के साथ किए गए इस व्यवहार के चलते उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां