आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकरायी कार, महिला की मौत, उपनिरीक्षक सहित सात घायल
फिरोजाबाद। लखनऊ से आ रही एक बोलेरो कार सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक से जा टकरायी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगला खंगर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। […]
फिरोजाबाद। लखनऊ से आ रही एक बोलेरो कार सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक से जा टकरायी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगला खंगर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, महोबा के किदवईनगर निवासी नरेन्द्र एक लड़की को भगाकर दिल्ली ले गया था। सूचना पर उपनिरीक्षक जयशंकर पाण्डेय, आरक्षी सुरजीत सिंह, शुभम जायसवाल, महिला सिपाही मंजूलता और चालक संतराम शाहू ने एक अपहृत लड़की को दिल्ली से बरामद कर उसे और उसकी मां संग अभियुक्त को कार से वापस ला रही थी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बोलेरो कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार ट्रक में फंस गई और उसमें सवार सभी लोगों मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में अपहृत किशोरी की मां मीना की अस्पताल में मौत हो गई है। अन्य सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां