स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशील है डबल इंजन की सरकार : मुख्यमंत्री योगी

On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमजन, गरीबों व कमजोर तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति संवेदनशील है। इस संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज प्रदेश का हर जिला एक मेडिकल कॉलेज से जुड़ता हुआ […]

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमजन, गरीबों व कमजोर तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति संवेदनशील है। इस संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज प्रदेश का हर जिला एक मेडिकल कॉलेज से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों के साथ ही निजी क्षेत्र की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें मंगलवार को गोरखपुर में छात्रसंघ चौराहे के पास नवनिर्मित न्यू आनंद लोक हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में कहीं। हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का क्षेत्र काफी विस्तृत क्षेत्र है। केवल सरकार के भरोसे रहकर इस क्षेत्र में सफलता नहीं हासिल की जा सकती है। सरकार के साथ निजी क्षेत्र की सहभागिता भी जरूरी है।

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी  ये भी पढ़ें  बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पूर्व समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए किसी प्राइवेट या कारपोरेट हॉस्पिटल में उपचार कराना कठिन था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना से गरीब से गरीब व्यक्ति भी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों के साथ ही निजी व कारपोरेट हॉस्पिटलों में इलाज करा सकता है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान ये भी पढ़ें  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

उन्होंने बताया कि देश में 50 करोड़ जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 06 वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं थी। गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी बीमार था। अब बीआरडी में सुपर स्पेशलिटी सेवा शुरू है। एम्स भी बन गया है। निजी क्षेत्र में भी अनेक हॉस्पिटल आए हैं। ये भी अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास कर रहे है।

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती में मेडिकल कॉलेज बन चुका है। कुशीनगर में निर्माण चल रहा है। महाराजगंज में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनने की प्रक्रिया शुरू है।

उन्होंने बताया कि 1947 से लेकर 2017 तक प्रदेश में मात्र 12 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज थे। 2017 से 2022-23 के बीच 59 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण या तो पूरा हो चुका है या निर्माण चल रहा है। शेष बचे 16 जिलों में से 4 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता आमजन व गरीबों के प्रति है। किसी भी सभ्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा का बेहतरीन माहौल होना जरूरी है। उन्होंने न्यू आनंदलोक हॉस्पिटल के आयुष्मान भारत योजना में इंपैनल्ड होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिलेगा। उन्होंने हॉस्पिटल खोलने के लिए संचालक डॉ आनंद अग्रवाल व डॉ अल्पना अग्रवाल को बधाई दी।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना