मुख्यमंत्री योगी बोले- बच्चे सड़कों पर न दौड़े, विद्यालय के पास बन रहे खेल के मैदान

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन एक्सचेंज की कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही हर विद्यालय के पास खेल का मैदान बनाया जा रहा है, ताकि […]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन एक्सचेंज की कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही हर विद्यालय के पास खेल का मैदान बनाया जा रहा है, ताकि खेलकूद के साथ गांव के बच्चों को सड़कों पर न दौड़ना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोकभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर ये भी पढ़ें  UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक नई स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई है। इससे खेल और खेलकूद की गतिविधियों के प्रति युवाओं के मन में एक नया जज्बा देखने को मिला है। पिछले दो वर्षों में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट ने एक नई क्रांति की है। इसके जरिये हर एक युवा और होनहार खिलाड़ी के लिए एक नया मंच प्रदान किया गया है। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में विकासखंड स्तर पर पहले चरण में मिनी स्टेडियम के निर्माण की कार्रवाई चल रही है। वहीं, हर जनपद में एक स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें ये भी पढ़ें  सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के मन में खेलकूद के प्रति नई जिज्ञासा पैदा करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल गठित किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में अब तक 65000 युवा और महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गयी है। खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। हर स्तर पर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान ये भी पढ़ें  यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने टोक्यो और पैरा ओलंपिक के खिलाड़ियों को नकद राशि से सम्मानित किया। वहीं, युवा खिलाड़ियों के जज्बे को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कार्मिक विभाग के शासनादेश में संशोधन किया गया। इसी का असर है कि यूपी पुलिस में अब तक सबसे बड़ी संख्या में 579 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इससे पहले कभी इतने खिलाड़ी पुलिस बल का हिस्सा नहीं बने थे। हाल में ही ललित उपाध्याय को डिप्टी एसपी, विजय यादव को नायब तहसीलदार के रूप में नियुक्ति पत्र दिये गये थे। वहीं, आज समारोह में दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार के रूप में नियुक्ति पत्र दिया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि 489 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनमें 304 पुरुष और 185 महिलाएं हैं। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों में से 51 ने गोल्ड, 41 ने सिल्वर और 61 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हैं। वहीं, इंटरनेशनल के जो प्रतिभागी हैं, उनमें से एक गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 ब्रांन्ज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 371 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, हरियाणा से 39, उत्तराखंड-दिल्ली से 13-13, मध्य प्रदेश से 12, पंजाब से 11, राजस्थान से 7, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली, बिहार और कर्नाटक से दो-दो और त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, छतीसगढ़ से एक-एक खिलाड़ी ने जगह बनायी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके तहत ओलंपिक गेम के एकल स्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पर 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़ और कांस्य पदक पर 2 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जा रही है। ओलंपिक गेम्स की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पर दो करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जा रही है।

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक पर 75 लाख की पुरस्कार राशि दी जा रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व कप से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़, रजत पदक पर 75 लाख और कांस्य पदक पर 50 लाख की सहायता राशि दी जा रही है। यही नहीं, ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख और कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स में पांच लाख की राशि दी जा रही है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना