उत्तर प्रदेश के अवैध धर्मांतरण मामले में अब्दुल्ला उमर को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण गिरोह के सिंडिकेट से जुड़े मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला उमर को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि अब्दुल्ला उमर के खिलाफ आरोप तय हो चुका है, लिहाजा अब उसे हिरासत में रखने का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने अब्दुल्ला […]
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण गिरोह के सिंडिकेट से जुड़े मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला उमर को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि अब्दुल्ला उमर के खिलाफ आरोप तय हो चुका है, लिहाजा अब उसे हिरासत में रखने का कोई आधार नहीं है।
कोर्ट ने अब्दुल्ला उमर को जमानत देते हुए कहा कि उमर जांच पूरी होने तक उत्तर प्रदेश में नहीं जा सकेगा, उसे दिल्ली में रहना होगा। जांच अधिकारी के बुलाने पर ही उसे उत्तर प्रदेश में जाना होगा। साथ ही उसे हर तीसरे दिन नोएडा पुलिस के सामने हाजिरी भी लगानी होगी। कोर्ट ने उमर को अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि उमर अपने पास कोई दूसरा मोबाइल नहीं रख सकेगा। इसके अलावा उमर बिना कोर्ट की इजाजत के देश छोड़कर नहीं जाएगा और अपना पासपोर्ट जांच एजेंसी के पास जमा कराएगा।
ये भी पढ़ें योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्रदरअसल, अवैध धर्मांतरण के मामले में उमर समेत सिंडिकेट से जुड़े लोगों में से अब तक देशभर से 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धर्मांतरण सिंडिकेट को विदेशों से भारी फंडिंग मिलने का आरोप है। उमर पर आरोप है कि वह धर्मांतरण कराने के लिए फंडिंग कर रहा था। अब्दुल्ला के बैंक खातों में 75 लाख की फंडिंग हुई है, जिसमें 17 लाख विदेश से फंड भेजे गए थे। इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां