लखनऊ में दरिंदगी की हदें पार, तीन युवकों ने अगवा कर किया दुष्कर्म, बेहोशी में भी उसे नोचते रहे दरिंदे

On

लखनऊ। लखनऊ में दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। लखनऊ कैंट में मंगलवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए निकली किशोरी (15) को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे पास ही स्थित एक ट्यूबवेल परिसर में ले गए और वहां जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। विरोध करने पर उसकी न सिर्फ […]

लखनऊ। लखनऊ में दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। लखनऊ कैंट में मंगलवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए निकली किशोरी (15) को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे पास ही स्थित एक ट्यूबवेल परिसर में ले गए और वहां जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। विरोध करने पर उसकी न सिर्फ पिटाई की, बल्कि ब्लेड से कई वार भी किए। किशोरी बेहोश हो गई। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में ही रातभर उससे कई बार दुष्कर्म किया। बुधवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। गुरुवार सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस ने आनन-फानन में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाराबंकी की रहने वाली किशोरी की कैंट में रहने वाली नानी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह नानी की सेवा के लिए एक हफ्ते पहले ही कैंट आई थी। मंगलवार करीब साढ़े आठ बजे वह शौच के लिए गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे इलाके के ही रहने वाले आशिफ, हलीम और इरफान ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे एसएन पेट्रोल पंप के पीछे बने ट्यूबवेल में उठा ले गए और वहां बने कमरे में बंधक बनाकर उसे बुरी तरह पीटा।

इटावा: जीजा ने साली की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, बोला- मैंने उसे मार डाला, लाश घर से उठा लो ये भी पढ़ें  इटावा: जीजा ने साली की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, बोला- मैंने उसे मार डाला, लाश घर से उठा लो

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने नशीला पानी पीने से मना किया तो आरोपियों ने उसके दोनों हाथों पर ब्लेड से 50 से भी अधिक बार वार किए। गर्दन पर ब्लेड रख जबरन कपड़े उतारे। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। दर्द से कराह रही किशोरी कुछ ही देर में बेहोश हो गई। इसके बाद भी दरिंदे उसे रातभर नोचते रहे। बुधवार सुबह करीब चार बजे किशोरी की आंख खुल गई। इस दौरान तीनों आरोपी सो रहे थे। निर्वस्त्र किशोरी ने चुपके से कपड़े पहने और किसी तरह वहां से भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी की आंख खुल गई। उसे देख किशोरी मदद के लिए शोर मचाने लगी। इस पर आरोपियों ने उसे दोबारा दबोच लिया और पिटाई करते हुए दोबारा जबरन नशीली दवा पिला कर बेहोश कर दिया। उजाला होने से पहले ही वह लोग उसे स्कूटी से जनेश्वर मिश्रा पार्क के पीछे जंगल में ले गए। वहां हाथ पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार ने बताया कि कैंट इलाके में ज्यादातर सन्नाटा रहता है। ऐसे में बुधवार को अंधेरा होने के बाद आरोपी किशोरी को कैंट स्थित भारतेंदु हरिशचंद्र पार्क में ले गए। झाड़ियों में बंधक बनाकर वहां भी गैंगरेप किया। रात करीब साढ़े 11 बजे किसी तरह किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटी और शोर मचाते हुए सड़क पर आ गई। किसी के आने के डर से आरोपित वहां से भाग निकले। देररात किशोरी बदहवास घर पहुंची। आपबीती सुनकर गुरुवार सुबह परिवारीजन थाने पहुंचे।

पूर्व BJP विधायक का धमाका! CDO पर प्रधानों से वसूली का वायरल वीडियो… ये भी पढ़ें  पूर्व BJP विधायक का धमाका! CDO पर प्रधानों से वसूली का वायरल वीडियो…

 

एसीपी कैंट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कैंट के सदर बाजार निवासी आसिफ, हलीम और पारा के आदर्श विहार निवासी इरफान हैं। घटना के समय बातचीत के दौरान तीनों एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। 24 घंटे तक आरोपियों के चंगुल में फंसी किशोरी ने नाम याद कर लिए। नाम पता चलने ही पुलिस ने छापेमारी की। एसीपी ने बताया कि आशिफ और हलीम कसाई हैं। जिस वक्त पुलिस उन्हें ढूंढ़ते हुए इलाके में पहुंची दोनों बकरीद पर कुर्बानी कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए भारी फोर्स बुलाकर दोनों को गिरफ्तार किया जा सका।

आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की। छानबीन में पाया गया कि बाउंड्री नुमा प्लॉट में बने कमरे और भारतेंदु हरिशचंद्र पार्क में गद्दे पहले से पड़े थे। पुलिस को दोनों जगह लड़कियों के फटे हुए कपड़े, बियर के केन और आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आरोपियों ने कई युवतियों या किशोरियों को बंधक बनाकर रेप किया हो। युवतियां ने बदनामी के डर से शिकायत नहीं की।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी परिसर में  सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित मारुति-800...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना