दलितों ने तालाब की भूमि पर लगाई अम्बेडकर प्रतिमा, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, हटाने पर हो गया हंगामा
भदोही – उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में एक दलित बस्ती के निकट अवैध रूप से स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा को हटाने पहुंची टीम पर शनिवार को लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूंसीलाटपुर […]
भदोही – उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में एक दलित बस्ती के निकट अवैध रूप से स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा को हटाने पहुंची टीम पर शनिवार को लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूंसीलाटपुर गांव के दलित बस्ती के समीप मौजूद तालाब की जमीन पर दलित बस्ती के कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। दलित बस्ती से सटे ब्राह्मण बस्ती के लोगाें ने प्रतिमा स्थापित किये जाने पर नाराजगी जतायी।
सूचना मिलते ही एसडीएम भदोही शिव प्रकाश, सीओ भुवनेश्वर पाण्डेय, तहसीलदार विजय यादव, भदोही इंस्पेक्टर अजय सेठ, चैकी इंचार्ज रजपुरा महेश सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थापित प्रतिमा को टीम हटाने लगी जिस पर दलित बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंदलित बस्ती के लोगों का कहना है कि उसी तालाब की भूमि पर एक निजी स्कूल का निर्माण कराया गया है। दोनो बस्ती के लोग आमने-सामने हो गये थे। उधर, प्रतिमा हटाने पहुंची टीम पर बस्ती के लोगों ने हमला कर दिया। पथराव से अफरा-तफरी फैल गई थी। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां