अयोध्या में हनुमान मंदिर के हवन कुंड के अंदर एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, हंगामा

On

  अयोध्या। अयोध्या में इनायत नगर थाना क्षेत्र के अहिरौली सलोनी गांव स्थित निर्माणाधीन हनुमान मंदिर यज्ञशाला के हवन कुंड में 28 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने […]

 

अयोध्या। अयोध्या में इनायत नगर थाना क्षेत्र के अहिरौली सलोनी गांव स्थित निर्माणाधीन हनुमान मंदिर यज्ञशाला के हवन कुंड में 28 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान ये भी पढ़ें  अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

आपको बता दें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुआ पूरे शिवदीन तिवारी निवासी योगेंद्र नाथ तिवारी का 28 वर्षीय पुत्र शिवम तिवारी उर्फ रामू का शव ग्रामीणों ने देखते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। युवक का शव पूरी तरह से संदिग्ध अवस्था में था। कपड़े यज्ञशाला से लगभग 25 मीटर और चप्पल लगभग 30 से 35 मीटर दूर मिली। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी। उसका कमर से नीचे का हिस्सा हवन कुंड के अंदर था तथा ऊपरी भाग हवन कुंड से बाहर जमीन की तरफ था। युवक के गले में एक गमछा बंधा हुआ था और गमछा एक पतले डंडे से बंधा था।

मेरठ: एटीएम चोर की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधकर घंटों बनाया बंधक ये भी पढ़ें  मेरठ: एटीएम चोर की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधकर घंटों बनाया बंधक

वही ग्रामीणों का कहना है कि जमुआ गांव स्थित बाग में स्वयं सहायता समूह का सेल्फ सेंटर बन रहा है, जहां बुधवार को रामू अपने भाई सत्यम उर्फ सिंटू के साथ गया था। निर्माण का विरोध जताते हुए आरोप लगाया था कि निर्माण उसकी बाग की भूमि में हो रहा है, जबकि ग्राम प्रधान के पति विनोद कुमार का कहना है कि निर्माणाधीन सेंटर गांव के राजस्व अभिलेखों में बंजर एवं नवीन परती के खाते की भूमि में बनाया जा रहा है। बीते बुधवार को उपरोक्त दोनों भाई मौके पर गए थे और काम रोके जाने की जिद पर अड़े थे। दोनों लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार जितेंद्र और मजदूरों से अभद्रता की थी। जिस पर 112 पीआरबी को सूचना दी गई थी। पीआरबी पुलिस टीम के पहुंचने पर शिवम उर्फ रामू भाग निकला था जबकि उसका बड़ा भाई सत्यम 112 पीआरबी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया था।

सहारनपुर: दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट और मजदूरी हड़पने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  सहारनपुर: दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट और मजदूरी हड़पने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

इनायतनगर पुलिस की करतूत देख मौके पर मौजूद ग्रामीण आपे से बाहर हो गई और आक्रोशित होकर इंस्पेक्टर को दौड़ा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शिवम के भाई सत्यम को थाने ले जाकर इनायत नगर पुलिस ने जमकर मारा पीटा है। उधर, हंगामे की खबर पाकर इनायत नगर थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और डंडा फटकार कर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को खदेड़ना चाहा की भारी संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने युवक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। समूचा घटनाक्रम देख इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह के हाथ पाव फूल गए और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही कुमारगंज, खंडासा, इनायतनगर, पूरा कलंदर और कैंट थानों से भारी पुलिस फोर्स सहित क्षेत्राधिकारी बीकापुर डॉ राजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराज एवं उग्र ग्रामीणों को समझाना बुझाना शुरू किया। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर नीरज सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि युवक का भाई सत्यम थाने लाया गया था इसकी जानकारी ही उन्हें नहीं थी। काफी मान मनौव्वल एवं मामले में एफआई आर दर्ज कर लिए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और मामले में विधिक कार्यवाही शुरू हो सकी।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने इनायत नगर थाने में कैंप कर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। मामले में प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने मृत युवक के पिता योगेंद्र नाथ तिवारी की तहरीर पर विनोद कुमार पुत्र तुंगनाथ उर्फ पुदई, शोभावती, शुभम तिवारी निवासी ग्राम अहरौली सलोनी एवं ठेकेदार जितेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र रामखेलावन निवासी मवई खुर्द पूरे रामनाथ शुक्ल के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं