कर्ज में डूबे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिजनों को किया हताहत
फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक युवा कारोबारी ने गंडासे से बेटे का गला काट दिया है और पत्नी तथा बेटी पर भी जानलेवा वार किया है। परिजनों को हताहत कर कारोबारी ने घर से कुछ दूर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस […]
फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक युवा कारोबारी ने गंडासे से बेटे का गला काट दिया है और पत्नी तथा बेटी पर भी जानलेवा वार किया है। परिजनों को हताहत कर कारोबारी ने घर से कुछ दूर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर का निवासी युवक दिनेश(35), मक्का अनाज की कारोबारी करता था। किसी लेन देन के कर्ज में डूबने से वह परेशान था। परेशान कारोबारी ने तड़के गहरी नींद में सोए पत्नी और बच्चों पर गंडासे से जानलेवा वार किया। दिनेश के इस हमले में पांच साल का बेटा ओसियन मारा गया जबकि पत्नी मीना और 12 साल की बेटी अंशी गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद दिनेश ने घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना में घायल महिला और बालिका को उपचार के लिए फरूर्खाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बिरालसी के पास हुआ हादसाइधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, जहानगंज थानाध्यक्ष मनोज भाटी, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू की । पुलिस ने मृतक के शवों का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां