अस्पताल में झाड़-फूंक से इलाज पर डिप्टी सीएम नाराज, स्टाफ नर्स के वेतन में कटौती के दिए आदेश
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बदायूं के जिला अस्पताल में झाड़-फूंक से इलाज के मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के वेतन कटौती के आदेश दिए हैं। […]
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बदायूं के जिला अस्पताल में झाड़-फूंक से इलाज के मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के वेतन कटौती के आदेश दिए हैं।
बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज झाड़-फूंक करा रहा था। मामले की जानकारी होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में स्टाफ नर्स साहिबा बेगम और इरम सिद्दीकी दोषी पाई गई हैं। इसे कामकाज में लापरवाही मानते हुए उनके वेतन में कटौती के निर्देश दिए गए हैं।
बहराइच जिला अस्पताल में निजी एम्बुलेंस द्वारा शव ढोए जाने के मामले की जांच होगी। डिप्टी सीएम ने बहराइच मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को पूरे मामले में तत्काल अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में निजी एम्बुलेंस के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि इस तरह के मामले पर रोक लगाई जा सके।
फरुखाबाद के कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव में लापरवाही पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि संतोषजनक जवाब न होने पर वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएमओ मामले में अधीक्षक को नोटिस भी दें, ताकि भविष्य इस तरह की घटना होने पर कठोर कार्रवाई की जा सके। यदि अधीक्षक ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो इनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जन सामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाना किसी भी स्तर से क्षम्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंकरायबरेली के सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान नर्स एवं आशा बहू द्वारा पैसा मांगने के वायरल वीडियो वायरल हुआ। डिप्टी सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में दो कर्मचारियों दोषी मिले हैं। सीएमओ को कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां