झांसी में डबल मर्डर, एक महिला और एक पुरूष की हत्या
झांसी- उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र और मोंठ कोतवाली थानाक्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरूष की हत्या कर दी गयी है। सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में सचिन वाल्मीकि ने पत्नी नीतू (30) के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद और धक्कामुक्की से गुस्साकर कुल्हाड़ी के वार […]
झांसी- उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र और मोंठ कोतवाली थानाक्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरूष की हत्या कर दी गयी है।
सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में सचिन वाल्मीकि ने पत्नी नीतू (30) के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद और धक्कामुक्की से गुस्साकर कुल्हाड़ी के वार से नीतू की गर्दन ही काट दी।
पुलिस अधीक्षक सदर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने इस बारे में गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के लहरगिर्द कस्बे में नीतू वाल्मीकि की हत्या उसके पति सचिन वाल्मीकि के कर दी थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को सूचना मिलने पर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करायी गयी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण यह पता चला है कि मृतका के उसके पति के भाई के साथ अवैध संबंध थे और इसी को लेकर अक्सर विवाद होता था और कल रात भी इसी बात पर विवाद हुआ । विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साये सचिन ने कुल्हाड़ी से नीतू का गला काट दिया।
ये भी पढ़ें ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'दूसरी ओर मोंठ कोतवाली थानाक्षेत्र में टाडा गांव में महेश नामक युवक का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक देहात (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने गुरूवार को इस मामले में बताया कि मोंठ थानाक्षेत्र के टाडा गांव में आदिवासी बस्ती में रहने वाले महेश का शव उसके घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला है।पूछताछ में पता चला है कि महेश कल आस पास के लोगों के साथ ही मीट खाने गया था। खापीकर पड़ोसी के साथ महेश का विवाद हुआ जिसके बाद पडोसी ने ही महेश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां