सोनभद्र में दलित से जूता चटवाने वाले लाइनमैन को बिजली विभाग ने किया बर्खास्त
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन के एक मामूली विवाद में दलित युवक को मारने पीटने के बाद जुते चटवाने जैसे अमानवीय और घृणित व्यवहार करने के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। बिजली विभाग के […]
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन के एक मामूली विवाद में दलित युवक को मारने पीटने के बाद जुते चटवाने जैसे अमानवीय और घृणित व्यवहार करने के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
बिजली विभाग के सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियों के माध्यम से संज्ञान में आया कि 33/11 केवी. विद्युत उपकेन्द्र शाहगंज, सोनभद्र पर तैनात तेजबली सिंह पटेल संविदा कार्मिक ने राजेन्द्र कुमार के साथ विवाद होने पर जूता चटवाने जैसा बहुत ही घृणित एवं अमानवीय कृत्य किया है। यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है।
मामले की जानकारी मिलते ही निदेशक, पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी के अनुमोदन के प्रत्याशा में तेजबली सिंह पटेल, संविदा कार्मिक, 33/11 केवी. उपकेन्द्र शाहगंज, सोनभद्र को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपित तेजबली सिंह पटेल ग्रिड पावर सिस्टम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां