प्रतापगढ़ में जालसाजी गैंग का भंडाफोड़, फर्जी खाता खुलवाकर चेक क्लोनिंग से ठगों ने उड़ाए करोड़ो रुपये, गिरफ्तार
प्रतापगढ़ । जनपद पुलिस ने शुक्रवार को बड़े आर्थिक अपराध का खुलासा करते हुए चेक क्लोनिंग के जरिए जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए अकाउंट खुलवा कर क्लोन चेक से लेन-देन में ठगी करने वाले तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को […]
प्रतापगढ़ । जनपद पुलिस ने शुक्रवार को बड़े आर्थिक अपराध का खुलासा करते हुए चेक क्लोनिंग के जरिए जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए अकाउंट खुलवा कर क्लोन चेक से लेन-देन में ठगी करने वाले तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को बताया कि बीते माह 27 मई को जेठवारा पुलिस को बैंक आफ बड़ौदा डेरवा ब्रांच के एक खाताधारक ने पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि उसके खाते से 11 लाख 74100 रुपये का फ्राड करके निकाल लिया गया है।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौतीइसके बाद नौ जून को और एक खाताधारक ने 17 लाख 65600 रुपये के बैंक आफ बड़ौदा से जालसाली की गई। 10 जून को अंतु इलाके के ग्राहक के 34 लाख 7500 रुपये, 11 जून को 35 लाख रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।
एसपी ने बताया कि शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आगे की जांच पड़ताल शुरू किया। जांच में आर्यन शर्मा को साउथ दिल्ली, सुरेंद्र सिंह को ईस्ट आफ कैलाश दिल्ली और अनिल कुमार को लक्ष्मी नगर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 65 चेक की क्लोनिंग कर बैंक अकाउंट बनाए और करीब सवा सौ करोड़ रुपये की रकम की ठगी की है। इनमें 46 चेक प्रतापगढ़ जिले के बैंकों के हैं। सबसे अधिक ठगी बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक से हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में सुराग लगा रही है।
एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने प्रशिस्त पत्र और 25 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां