बाराबंकी में नाती की 10 दिन पुरानी लाश को रोज नहलाती थी नानी, दुर्गंध से परेशान हुए मोहल्ले वाले, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बुजुर्ग महिला को उसके नाती के दस दिन पुराने शव के साथ रहने का मामला प्रकाश में आया है। दुर्गंध से परेशान हुए मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़े गले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों ने […]

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बुजुर्ग महिला को उसके नाती के दस दिन पुराने शव के साथ रहने का मामला प्रकाश में आया है। दुर्गंध से परेशान हुए मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़े गले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के मोहारीपुरवा मोहल्ले में रविवार देर शाम एक वृद्धा को नाती के शव के साथ रहते हुए पाया गया। शव को कीड़े खा रहे थे। मौके पर पहुंची सीओ और कोतवाल हकीकत जानने के बाद दंग रह गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस वृद्ध के इलाज की व्यवस्था करने में लगी है। परिजनों को सूचना दी गई है।

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मोहरीपुरवा मोहल्ले के लोग पिछले तीन-चार दिनों से दुर्गंध से परेशान थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे। रविवार की दोपहर बाद जब दुर्गंध के कारण मकान के आसपास रहने वालों का वहां रहना मुहाल हो गया तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । जिस घर से दुर्गंध आ रही थी पुलिस उसके अंदर काफी मशक्कत के बाद पहुंची। पुलिस नजारा देखकर दंग थी क्योंकि घर के अंदर पूरी तरह सड़ चुके शव के साथ करीब 65 वर्षीय वृद्धा बैठी थी।

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर ये भी पढ़ें  यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

पूछताछ में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया वृद्धा मनोरोगी है। भीषण दुर्गंध से पुलिस वालों का रुकना भी मुश्किल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उसके साथ रहने वाला युवक उसका नाती है। मृतक के माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। वह पिछले कई साल से नानी के साथ ही रहता था। लोगों ने बताया कि वृद्धा अक्सर दरवाजा खोलती और बंद करती थी।वृद्धा के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। लोगों के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना है।

शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा

पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 17 से 19 साल के बीच होगी। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वृद्धा के कितने पुत्र पुत्री हैं। किन हालात में वृद्धा यहां अपने नाती के साथ रह रही थी। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का...
Breaking News  मनोरंजन 
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं