बांदा में तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 6 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
बांदा। जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि […]
बांदा। जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि तिलौसा गांव में एक बच्चे को करंट लग गया था, जिसको दिखाने बांदा आ रहे थे तभी सड़क किनारे बबेरू से पहले ये हादसा हुआ है। गाड़ी में आठ लोग जा रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर बबेरू कमासिन मार्ग में सड़क किनारे खड़े खड़े ट्रक से बोलेरो टकरा गई। जिससे पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां एक की और मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सभी को कटर से काटकर बाहर निकाला।
इस बारे में जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि तिलौसा गांव से एक से टकरा गई। बोलेरो की स्पीड दुर्घटना के समय 120 से 130 के बीच थी। दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 3 लोगों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था। जहां एक घायल की मौत हो गई। गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मैंने सीएमओ से बात की है। घायलों का समुचित इलाज कराने को कहां है। ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड उपलब्ध है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां