देवरिया में डीएम ने पूछा-वकील का उनके दफ्तर में क्या काम ?, भड़के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
देवरिया- उत्तर प्रदेश के देवरिया में वकीलों ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए शुक्रवार से उनके न्यायालय के बहिष्कार का ऐलान किया है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि वकीलों की एक आम सभा आज संघ भवन में […]
देवरिया- उत्तर प्रदेश के देवरिया में वकीलों ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए शुक्रवार से उनके न्यायालय के बहिष्कार का ऐलान किया है।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि वकीलों की एक आम सभा आज संघ भवन में हुई। जिसमें कहा गया कि 20 जून को बार ऐसोसियेशन के पदाधिकारी पुरेन्द्र नाथ तिवारी अपने किसी क्लाइंट को लेकर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के कार्य कक्ष में जनता दर्शन में गये थे। आरोप है कि जिलाधिकारी ने अधिवक्ता पुरेन्द्र नाथ तिवारी से कहा कि जनता दर्शन में वकील का क्या काम है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि बार के पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी के इस अमर्यादित आचरण से वकीलों में रोष है और इस सम्बन्ध में 21 जून को बार एसोसिएशन के तरफ से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर वार्ता कर मामले के निस्तारण के समय दिया गया था। अध्यक्ष श्री मिश्र का कहना है कि समय सीमा के दौरान जिलाधिकारी की तरफ से इस सम्बन्ध में कोई पहल नहीं की गई।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री सिंह ने जानबूझकर पत्र का जवाब नहीं दिया है । उन्होंने कहा कि जबतक जिलाधिकारी अपने इस बर्ताव के लिए बार एसोसिएशन से खेद प्रगट नहीं करते हैं, तब तक वकील उनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। आज वकील लामबंद होकर जिलाधिकारी चेम्बर के सामने जमकर नारेबाजी भी किये।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां