जौनपुर में रामपुर नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद की कुर्सी खतरे में, चुनाव में उम्र दिखाई थी गलत
जौनपुर- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में नगर पंचायत रामपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। शिकायत है कि उन्होंने गलत उम्र दर्शाकर चुनाव लड़ा है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के उप सचिव भास्कर चंद्र कांडपाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र भेजकर नियमानुसार जांच करने […]
जौनपुर- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में नगर पंचायत रामपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। शिकायत है कि उन्होंने गलत उम्र दर्शाकर चुनाव लड़ा है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के उप सचिव भास्कर चंद्र कांडपाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र भेजकर नियमानुसार जांच करने को कहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में रामपुर नगर पंचायत के सब्जी मंडी निवासी प्रभात तिवारी की शिकायत है कि विनोद कुमार जायसवाल ने अभी हाल में सम्पन्न हुए चुनाव में अपनी वास्तविक उम्र छिपाई है। प्रभात तिवारी के द्वारा की गईं शिकायत में विनोद जायसवाल की वास्तविक उम्र 51 साल है, जबकि निर्वाचन आयोग को उन्होंने फर्जी शपथ पत्र के जरिए अपनी उम्र 45 वर्ष बताई है।
प्रभात तिवारी ने अपनी शिकायत को पुष्ट करने के लिए विनोद कुमार जायसवाल के पढ़े कालेज श्री राम जानकी दिनकर इंटर कालेज जमालापुर के प्रधानाचार्य का पत्र अटैच किया है। जिसमें उनकी जन्मतिथि 01 अगस्त 1972 दर्शाई गई है। इसके अलावा प्रभात तिवारी ने विनोद जायसवाल पर बैंक बैलेंस और सरकारी बकाया में भी झूठी शपथ पत्र दाखिल करने का भी आरोप लगाया है।
विनोद जायसवाल ने अपना और अपनी पत्नी का बैंक बैलेंस एक लाख रुपए बताया है, जबकि उनकी पत्नी ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया था उसमें दोनों का मिलाकर बैंक बैलेंस 3 लाख रुपए दिखाया है। इसी प्रकार एक अन्य शपथ पत्र में उन्होंने सरकारी कर्ज नो ड्यूज दिखाया है, जबकि जब उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था उस समय बिजली विभाग का उन पर 25 हजार 2 सौ 92 रूपए बकाया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां