"गोरखपुर में जनता दर्शन: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा"

On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

 

और पढ़ें कचहरी में हंगामा: लॉ स्टूडेंट पर हमले का आरोपी वकील गिरफ्तार, दरोगा को जड़ा थप्पड़

और पढ़ें योगी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ, कहा-जातिवाद, परिवारवाद या छुआछूत के आधार पर समाज को बांटने वालों का करें विरोध

इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। प्रतिकूल मौसम के चलते इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया था।

और पढ़ें दुश्मन मेरी जान ले सकता है, सपा सत्ता में बदले की कार्रवाई नहीं होगी,सुरक्षा मेरी प्राथमिकता -आजम खान

 

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम योगी खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को इत्मीनान से सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेटट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

EPFO का नया बड़ा फॉर्मूला: पेंशन पर सीधा असर, बदलेगी कर्मचारियों की रिटायरमेंट प्लानिंग

The Bonus: Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने 2025 में अपने PF और पेंशन नियमों में व्यापक बदलाव लागू कर...
बिज़नेस 
EPFO का नया बड़ा फॉर्मूला: पेंशन पर सीधा असर, बदलेगी कर्मचारियों की रिटायरमेंट प्लानिंग

मुजफ्फरनगरः देहरादून पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण, पूर्व छात्रा लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। देहरादून पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा, जब भारतीय नौसेना की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः देहरादून पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण, पूर्व छात्रा लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया का हुआ सम्मान

गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

गोरखपुर। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राजकुमार की रिटायरमेंट पार्टी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गुलहरिया इलाके के...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

शामली: थाना बाबरी साइबर सेवा केन्द्र की कार्रवाई में 95,000 रुपये बैंक खाते में लौटाए गए

शामली। थाना बाबरी के साइबर सेवा केन्द्र द्वारा की गई तत्पर कार्रवाई में 95,000 रुपये की धनराशि पूरी तरह से...
शामली 
शामली: थाना बाबरी साइबर सेवा केन्द्र की कार्रवाई में 95,000 रुपये बैंक खाते में लौटाए गए

दुलारचंद हत्याकांड पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त – हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, निर्भय होकर करें मतदान

      बिहार। राज्य में विधानसभा चुनाव के बीच दुलारचंद हत्याकांड ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। इस घटनाक्रम के बाद...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
दुलारचंद हत्याकांड पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त – हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, निर्भय होकर करें मतदान

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

गोरखपुर। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राजकुमार की रिटायरमेंट पार्टी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गुलहरिया इलाके के...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

   अमरोहा।  अमरोहा से एक अत्यंत खास और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले स्थानीयजुहैब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र