जयंत चौधरी जल्द होंगे बीजेपी में शामिल, बनेंगे केंद्रीय मंत्री, सपा MLA में भी होगी फूट, मोदी के मंत्री ने किया बड़ा दावा !

On

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन में भी जल्द टूट होगी और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में शामिल होंगे और जल्द ही केंद्रीय मंत्री बनेंगे, साथ ही समाजवादी पार्टी में भी बड़ी फूट होगी और सपा विधायक भी बीजेपी में शामिल […]

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन में भी जल्द टूट होगी और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में शामिल होंगे और जल्द ही केंद्रीय मंत्री बनेंगे, साथ ही समाजवादी पार्टी में भी बड़ी फूट होगी और सपा विधायक भी बीजेपी में शामिल होंगे।

यह दावा रिपल्बिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने लखनऊ में किया है जिसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। रामदास अठावले ने रविवार को लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए देश के राजनीतिक हालात पर बेबाक चर्चा की। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पंवार के  बीजेपी गठबंधन की सरकार में शामिल होने के बाद रामदास अठावले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी बहुत जल्द राजनीतिक उठापटक होगी।

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार

उन्होंने कहा कि अजीत पवार की तरह यूपी में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी सपा अध्यक्ष अखिलेश को झटका दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी की तरह सपा में भी फूट होने के आसार हैं । उन्होंने यह भी संभावना जताई कि जयंत जल्द ही भाजपा के साथ आ सकते हैं।

ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल, सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले रोके गए ये भी पढ़ें  ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल, सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले रोके गए

अठावले ने कहा कि यूपी में सपा के विधायकों में चर्चा है कि  अखिलेश के साथ रहने से कोई फायदा नहीं है।  उनकी सत्ता जल्दी नहीं आएगी। जब तक मोदी और योगी हैं, तब तक अखिलेश को मौका नहीं मिलेगा। इसीलिए देश के विकास, एकता के लिए एनडीए के साथ आने की लोग सोच रहे हैं।

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में यूपी -बिहार के कई दलों के नेता बीजेपी में शामिल होंगे। रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी बीजेपी के साथ आएंगे। इसीलिए वह विपक्षी पार्टियों की बैठक में नहीं गए।” उनका कहना है कि अखिलेश यादव के MLA में भी फूट हो सकती है। शिवपाल यादव भी खुश नहीं हैं। बहुत सारे MLA बीजेपी  के साथ आ सकते हैं। भविष्य में ऐसा UP में हो सकता है।

दरअसल पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में यह राजनीतिक चर्चा गर्म है कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से खफा हैं।  उनकी नाराजगी बिना गठबंधन से चर्चा किए कई लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित कर दिए जाने से है। स्थानीय निकाय चुनाव में भी समाजवादी पार्टी  द्वारा बिना गठबंधन में चर्चा के अपने प्रत्याशी घोषित करने से पहले भी गठबंधन में तल्खी का माहौल बना था अब लोकसभा के लिए प्रभारी घोषित किए जाने से भी रालोद खफा है।

रालोद के सूत्रों का कहना है समाजवादी पार्टी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के प्रभावी क्षेत्र में भी अपने लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं जो अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय भी हो गए। पश्चिम उत्तर प्रदेश में रालोद के प्रभाव वाली सीट पर रालोद के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेंगे और बिना रालोद की मंजूरी के वहां समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर रही है तो ऐसे में गठबंधन का औचित्य क्या है ?

नाराजगी की मुख्य वजह मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर जैसी रालोद के प्रभुत्व वाली सीटें हैं, जहां समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, कैराना से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन और बिजनौर से विधायक स्वामी ओमवेश को अपना लोकसभा प्रभारी बना दिया है और उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दे दिया है,जिसके बाद से सपा और रालोद खेमे में खटास का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी इसका फायदा लेना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक यदि जल्द ही दोनों राष्ट्रीय नेताओं में समन्वय नहीं हुआ तो  संभवत जुलाई में ही होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में रामदास अठावले की घोषणा सत्य भी साबित हो सकती है और जयंत चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते है।

 

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को उस समय तनाव फैल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सहारनपुर। मण्डी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मण्डी समिति परिसर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने जयदुर्गा राईस ट्रेडर्स की दुकान में सेंध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं