असद मुठभेड़ की जांच कर रहे न्यायिक पैनल को मिला दो महीने का अतिरिक्त समय
लखनऊ। यूपी पुलिस ने 13 अप्रैल को झांसी में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और करीबी सहयोगी गुलाम मोहम्मद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इस मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को उत्तर प्रदेश सरकार ने दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है। आयोग 27 फरवरी को हुए अरबाज खान और […]
लखनऊ। यूपी पुलिस ने 13 अप्रैल को झांसी में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और करीबी सहयोगी गुलाम मोहम्मद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इस मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को उत्तर प्रदेश सरकार ने दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
आयोग 27 फरवरी को हुए अरबाज खान और 3 मार्च को हुए विजय चौधरी उर्फ उस्मान के एनकाउंटर की भी जांच कर रहा है। ये दोनों अतीक गिरोह के सदस्य थे और 24 फरवरी को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे।
राज्य सरकार द्वारा 24 अप्रैल को गठित आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज राजीव लोचन मेहरोत्रा हैं, और सेवानिवृत्त आईपीएस व पूर्व डीजी विजय कुमार गुप्ता इसके सदस्य हैं।
आयोग को दो महीने में जांच पूरी करने को कहा गया। अब जांच पूरी करने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।
गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि न्यायिक आयोग मुठभेड़ों के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। इसमें यह भी शामिल होगा कि मृतक सदस्य गिरोह से कैसे जुड़े थे।
आयोग अपनी सिफारिशें भी देगा। वह पहले ही मुठभेड़ स्थलों का दौरा कर चुकी है। एसटीएफ, जिला पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान लैब की इकाइयों को भी आयोग की जांच में सहायता करने के लिए कहा गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां