श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर श्रीराम मन्दिर निर्माण से पहले शुरु होगी विमानों की लैंडिंग

On

  अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से हो रहा है, इससे जुड़े सभी कार्यो को अक्टूबर, 2023 तक पूर्ण करने के लिए संबंधित कम्पनियों को निर्देशित किया गया है। तो वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कामों में भी तेजी लायी गई है। यह एयरपोर्ट अंदर […]

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से हो रहा है, इससे जुड़े सभी कार्यो को अक्टूबर, 2023 तक पूर्ण करने के लिए संबंधित कम्पनियों को निर्देशित किया गया है। तो वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कामों में भी तेजी लायी गई है। यह एयरपोर्ट अंदर से बाहर तक श्रीराम मंदिर के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्तव का अहसास भी कराएगा।

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर ये भी पढ़ें  यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मानें तो दिल्ली और मुंबई से हवाई यात्रा वर्ष-2023 के पहले ही शुरू हो जायेगी। इसे ध्यान में रखकर सभी कार्यो को तेजी से किया जा रहा है। एयरपोर्ट के फ़ेज वन का काम पूरा होने वाला है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया निर्माण कार्यों के साथ ही उड़ान के लिए लाइसेंसिंग का मानक पूरा करने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो उड़ान अक्तूबर में शुरू हो सकती है। पहली उड़ान एटीआर-72 जहाज से शुरू होने की संभावना है। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2014 में होना तय है।

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

अयोध्या से इंटरनेशनल फ्लाइट भी उड़ेगी

शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा

एयरपोर्ट के कार्यवाहक डायरेक्टर वी. एस. कुशवाहा ने बताया कि नवम्बर महीने तक घरेलू फ्लाइट शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट में रनवे, पॉवर ट्रांसमिशन का काम तेज़ी से पूरा हो रहा है।

रन-वे का 90 फीसदी काम पूरा

उन्होंने बताया कि अब तक उड़ान के लिए महत्वपूर्ण रन-वे का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर बनकर तैयार है। यात्रियों के लिए टर्मिंनल बिल्डिंग का लगभग 76 फीसदी काम पूरा हो गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्रीवॉल का हो रहा है निर्माण

सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्रीवॉल का निर्माण अंतिम चरण में है। सख्त सुरक्षा के लिए इस पर कटीले तार लगाए जा रहे हैं। आइसोलेशन-वे, दो टैक्सी-वे और तीन एयरबसों की पार्किंग के लिए पार्किंग का एप्रन भी बन गया है।

पूरे कराए जा रहे लाइसेंसिंग के मानक

एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एयरपोर्ट के सिविल, इलेक्ट्रिकल और आईटी जैसे कार्य जुलाई से अगस्त के बीच पूरे हो जाएंगे। इसके बाद उड़ान के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया होती है। अगस्त तक कार्यों के पूरा होने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से महीने भर में लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद उड़ान शुरू हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने भी किया निरीक्षण

एयरपोर्ट का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के तीनों फेज के लिए भूमि अर्जन का 97 फीसद कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कोहरे में भी उतरेंगे विमान

उन्होंने कहा कि फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं