मुजफ्फरनगर में रामप्रकाश मिश्र बने ARTO प्रशासन, दो उप परिवहन आयुक्त, नौ आरटीओ व 28 एआरटीओ के भी तबादले

On

लखनऊ। यूपी में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल का गया है। जारी की गई सूची के मुताबिक दो उप परिवहन आयुक्त सहित 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें नौ संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) व 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शामिल हैं। उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ सुनीता वर्मा को उप परिवहन आयुक्त […]

लखनऊ। यूपी में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल का गया है। जारी की गई सूची के मुताबिक दो उप परिवहन आयुक्त सहित 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें नौ संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) व 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शामिल हैं। उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ सुनीता वर्मा को उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र तथा उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव को उनकी जगह उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी आदेश में आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज राजकुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ, आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद विजय कुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर, आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या शिखर ओझा को आरटीओ प्रशासन वाराणसी, सहायक परिवहन आयुक्त प्रशासन मुख्यालय ऋतु सिंह को आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या के पद पर तबादला किया गया है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज

यूपी सरकार ने एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर अरुणेन्द्र कुमार पांडेय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मेरठ, एआरटीओ प्रशासन शामली मुंशी लाल को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल बुलंदशहर, राम प्रकाश मिश्र को एआरटीओ प्रशासन मुजफ्फरनगर, एआरटीओ प्रशासन बुलंदशहर मो. कय्यूम को एआरटीओ प्रवर्तन इटावा, एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़ रंजीत सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन रामपुर के पद पर तबादला किया गया है।

महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश ये भी पढ़ें  महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश

 

मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बुलंदशहर आनंद निर्मल को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मुरादाबाद, एआरटीओ प्रशासन देवरिया राजीव को एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज, एआरटीओ प्रशासन एटा हेमचन्द्र गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल झांसी, एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर आशुतोष शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन देवरिया, एआरटीओ प्रशासन कन्नौज संजय कुमार झा को एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर, एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी पंकज सिंह को एआरटीओ प्रशासन बस्ती बनाया गया है।

 

इसी प्रकार एआरटीओ प्रवर्तन पीलीभीत अमिताभ राय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल हमीरपुर, एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज सियाराम वर्मा को एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर, एआरटीओ प्रशासन बस्ती अरुण प्रकाश चौबे को एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर, एआरटीओ प्रवर्तन बागपत सुभाष चन्द्र राजपूत को एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद के पद पर तबादला किया गया है।

 

एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल अलीगढ़ अमिताभ चतुर्वेदी को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल वाराणसी, एआरटीओ प्रवर्तन हापुड़ महेश चंद्र शर्मा को एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मीरजापुर को एआरटीओ प्रवर्तन चित्रकूट, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर अरविंद कुमार त्रिवेदी को एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी, एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी पुष्पांजलि मित्रा गौतम को एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर व एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर श्याम लाल राम को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल वाराणसी बनाया गया है।

 

एआरटीओ प्रशासन चंदौली दिलीप कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन प्रतापगढ़, एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा एके राजपूत को एआरटीओ प्रवर्तन बागपत, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल लखनऊ अंकिता शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी, एआरटीओ प्रशासन विस्तार पटल लखनऊ बृजेश कुमार अस्थाना को एआरटीओ-सहायता अधिकारी मुख्यालय के पद पर तबादला किया गया है।

 

एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल गाजियाबाद प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन चंदौली, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बाराबंकी राहुल कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मीरजापुर तथा एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल सीतापुर के पद पर तबादला किया गया है।

 

आठ एआरटीओ को भी मिली नई तैनाती : प्रदेश सरकार ने आठ एआरटीओ को भी नई तैनाती दे दी है। इनमें प्रतिभा गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल उन्नाव, इज्या तिवारी को एआरटीओ प्रशासन कन्नौज, सत्येक कुमार को एआरटीओ प्रशासन एटा, रोहित राजपूत को एआरटीओ प्रशासन शामली, शिवम यादव को एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी, प्रवेश कुमार को एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़, अतुल कुमार यादव को एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ व सुधांशु रंजन को एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल वाराणसी में तैनाती दी गई है।

 

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सालों बाद 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

मुंबई। 90 के दशक के कुछ गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर...
मनोरंजन 
सालों बाद 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

  नई दिल्ली। मध्य पूर्व में ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते मंगलवार को कच्चे तेल ब्रेंट...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे बेलूर मठ, कहा-आयोग हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार सुबह बेलूर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे बेलूर मठ, कहा-आयोग हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना