बसपा यूसीसी के खिलाफ नहीं, भाजपा के इसे लागू करने के तरीके के खिलाफ: मायावती
लखनऊ – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आज कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देश में इसे लागू करने के तरीके से असहमत है। यहां पत्रकार वार्ता में बसपा सुप्रीमो ने यूसीसी को लेकर अपनी पार्टी के रूख को स्पष्ट करते […]
लखनऊ – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आज कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देश में इसे लागू करने के तरीके से असहमत है।
यहां पत्रकार वार्ता में बसपा सुप्रीमो ने यूसीसी को लेकर अपनी पार्टी के रूख को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी यूसीसी के खिलाफ नहीं है लेकिन भाजपा जिस तरह से इसे पूरे देश मे लागू करना चाहती है वह तरीका सर्वधम हिताय, सर्वधर्म सुखाय का नहीं है। इसकी आड़ में इनकी संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति ज्यादा देखने को मिल रही है जो ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का धार्मिक पक्षपात नहीं होना चाहिए। इनको इस सब से ऊपर उठकर इसे लागू करना चाहिए। यदि सरकार ऐसा कुछ करती है तो बसपा इस पर सकारात्मक रूख अपनायेगी अन्यथा पार्टी इसका विरोध करेगी।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौतीसुश्री मायावती ने कहा कि देश में रहने वाले विभिन्न धर्माें के लोग परंपरा,रीति रिवाज, रहन -सहन और जीवनचर्चा सहित अनेकों चीजों में एक दूसरे से भिन्न मान्यताएं रखते हैं, जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि अगर सभी धर्माें के लोगों के लिए एक समान कानून होगा तो इससे देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत ही होगा।इसी बात को ध्यान में रखकर संविधान की धारा 44 में यूसीसी लागू करने का प्रयास वर्णित है। भाजपा को इस सभी बातों को ध्यान में रखकर देश में यूसीसी लागू करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा इसके जबरन थोपने का प्रावधान बाबा साहब डॉ़ भीमराव अंबेडकर के संविधान में नहीं है। इसके लिए जागरूकता और आम सहमति ही श्रेष्ठ है, जिस पर अमल न करके इसकी आड़ में संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति करना देश हित में नहीं है जो इस समय की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां