मंत्री संजय निषाद की कार्यकर्ताओं ने उतारी आरती, माला पहना कर गाए गीत, वीडियो वायरल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपनी आरती उतरवा रहे हैं। पूजा के दौरान कार्यकर्ता गीत भी गा रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय निषाद सोफे पर बैठे […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपनी आरती उतरवा रहे हैं। पूजा के दौरान कार्यकर्ता गीत भी गा रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय निषाद सोफे पर बैठे हैं। ठीक बगल में, निषादराज की तस्वीर लगी है। समर्थकों ने पहले निषादराज की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई। इसके बाद संजय निषाद के गले में फूलों की माला डाली। इस दौरान वहां उपस्थित कार्यकर्ता एक गीत भी गा रहे हैं।
वीडियो में मंत्री संजय निषाद एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उन्होंने माला भी पहने रखी है। जबकि एक कार्यकर्ता थाली में दीया जलाकर उनकी आरती उतार रहा है। वीडियो पर संजय निषाद ने बताया कि मैं निषाद राज का वंशज हूं। बड़ी संख्या में हमारे शिष्य हैं। उनमें से अधिकतर हमे अपना गुरु मानते हैं। इसी कारण उन्होंने गुरु पूर्णिमा के दिन मेरी आरती उतारी, क्योंकि वो मुझे राजनीतिक गुरु मानते हैं।
संजय निषाद ने कहा, “जिस तरीके से निषाद राज ने प्रभु श्री राम की नैया पार लगाई थी। वैसे ही आज के युग में विपक्ष ने इनको अंधेरे की ओर डालने का काम किया है। लेकिन, व बीजेपी की नैया को पार लगा रहे हैं।”
वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने डूबते हुए समाज को ज्ञान देने का काम किया है। उन्हें राह दिखाने का काम किया है। वह हमारे राजनीतिक गुरु भी हैं। यही कारण है कि आज हमने उनकी आरती की है। उन्होंने हमारे अधिकार के लिए आवाज उठाई है। हमारे समाज के लिए बहुत से काम किए हैं। गौरतलब हो कि संजय निषाद वर्तमान में यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं योगी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। योगी कैबिनेट में उनके पास मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां