ना तो मुझे कोई विपक्ष बुला रहा है और न ही भाजपा वाले : ओमप्रकाश राजभर
मऊ। लोकसभा चुनाव-2024 लोकसभा तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगर क्षेत्र के भीटी मोहल्ले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ना मुझे भाजपा बुला रही है और ना ही विपक्षी दल। ये सिर्फ मीडिया में ही खबरें […]
मऊ। लोकसभा चुनाव-2024 लोकसभा तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगर क्षेत्र के भीटी मोहल्ले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ना मुझे भाजपा बुला रही है और ना ही विपक्षी दल। ये सिर्फ मीडिया में ही खबरें चल रही है। आज भी मायावती का जनाधार है, जिसका ताजा उदाहरण चुनाव में 12 प्रतिशत वोट के हिसाब से।
ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल की 32 सीटों पर दावा ठोंकते हुए बताया कि उनके पार्टी का और उनका व्यक्तिगत उन 32 सीटों पर प्रभाव है। उन्होंने यह बयान देकर आने वाले लोकसभा 2024 के लिए सारे राजनीतिक दलों को अपने पक्ष में लाने का संकेत दिया।
2022 विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर पूर्वांचल के कई सीटों पर समाजवादियों को जीत दर्ज करवाया था। भाजपा से नजदीकियां बढ़ने के सवाल पर बताया कि ना तो मुझे कोई विपक्षी बुला रहा है और न ही भाजपा वाले। गाजीपुर लोकसभा के उपचुनाव को लेकर कहां की वहां से ना तो ओमप्रकाश और ना ही ओमप्रकाश का बेटा लड़ेगा। वहां से समय आने पर वहां के कार्यकर्ता लड़ेंगे। राजभर ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती के पास आज भी 12 फीसद वोट है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां