किसानो का हितैषी बनने के लिये रालोद आज यूपी में जिला मुख्यालयों पर करेगा धरना प्रदर्शन
लखनऊ – किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान और सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली समेत तमाम मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने मंगलवार को बताया कि पार्टी सुप्रीमो चौधरी जयन्त सिंह के […]
लखनऊ – किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान और सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली समेत तमाम मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने मंगलवार को बताया कि पार्टी सुप्रीमो चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता किसानो को गन्ना मूल्य का भुगतान,निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ कराने, किसानों को सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली देने तथा आवारा पशुओं से निजात दिलाने को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 21 जून को रालोद की जिला इकाइयों द्वारा धरना/प्रदर्शन तथा ज्ञापन दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिये जायेंगे। श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान सत्र का गन्ना मूल्य बकाया है जिसका भुगतान न होने के कारण किसानों को अपने खर्चों के लिए परेशानियों का सामना पड़ रहा है।
किसान अपने बच्चों की स्कूल की फीस, शादी विवाह, दवाई के लिए दर दर भटक रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी और चारों ओर लू की चपेट में आकर लोगों की अकारण मृत्यु भी हो रही है। बलिया जैसे जिले में सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गये है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की जा रही बिजली कटौती प्रदेश की जनता के साथ घोर अन्याय है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां