सोनभद्र में रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक सवारी भरी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई और 08 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत बाजार के पास बट्ट कुआं के समीप वाराणसी से आ […]
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक सवारी भरी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई और 08 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत बाजार के पास बट्ट कुआं के समीप वाराणसी से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे सवारी उतार रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई और 08लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना के बाद सभी को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दुर्घटना में बन्तरा निवासी 30 वर्षीय बेबी की मौत हो गई जबकि उसका पति धर्मेंद्र पुत्री राधिका व पुत्र नितेश घायल हो गया। साथ में रमेश मौर्य पुत्र शिवनारायण निवासी बट्ट, कनक शर्मा(30)निवासी बट्ट, एखलाख अहमद(40)पुत्र फ़ख़्ते आलम निवासी तकिया, आदिल(35)पुत्र साबिर निवासी बभनौली एवं ऑटो चालक सुरेन्द्र कुमार यादव पुत्र धीरज निवासी मीरजापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतका अपने पति व दोनों बच्चों के साथ अपने मायके अहरौरा जा रही थी। घटना के बाद बस चालक बस सहित वाराणसी की तरफ चला गया है।आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां