जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरूंगा: ठाकुर
जौनपुर- आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जतायी है। श्री ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा “ मेरी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भागीदारी करने जा रही है, मैं भी चुनाव लड़ […]
जौनपुर- आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जतायी है।
श्री ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा “ मेरी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भागीदारी करने जा रही है, मैं भी चुनाव लड़ लड़ूंगा, जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मैदान में उतरूंगा।”
उन्होने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि राज्यपोषित माफिया पुलिस कस्टडी में व न्यायालय में हत्या कर रहे है, साथ ही हाफ एनकाउण्टर के नाम पर पैर में गोली मार रहे है, हर तरफ आजराकता का माहौल है।
श्री ठाकुर ने कहा कि जिले में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर सड़के खोद दी गयी है हालत बहुत खराब है। मै इसके खिलाफ आन्दोलन करने जा रहा हूं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां