सीतापुर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रामपुर मथुरा पुलिस स्टेशन के अंदर एक महिला की कथित तौर पर पिटाई का वीडियो सोशल पर वायरल होने के बाद एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) घुले […]
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रामपुर मथुरा पुलिस स्टेशन के अंदर एक महिला की कथित तौर पर पिटाई का वीडियो सोशल पर वायरल होने के बाद एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने सहायक पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी द्वारा मामले के जांच के आदेश दिए।
एफआईआर के मुताबिक अन्नपूर्णा देवी की शिकायत पर एसएचओ राम अवध चौहान, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव और महिला कांस्टेबल रचना चौधरी पर मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल18 जून को निरंकार शर्मा और ओमकार पारिवारिक विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराने रामपुर मथुरा पुलिस स्टेशन गए थे।
जब वे शाम तक नहीं लौटे, तो अन्नपूर्णा के नेतृत्व में महिलाओं का एक समूह पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस से उन्हें हिरासत में रखने का कारण पूछा।
अन्नपूर्णा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, “एसएचओ राम अवध चौहान ने एक महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को बुलाया, जिन्होंने हमें एक कमरे में बंद कर दिया और चमड़े के पट्टे से बेरहमी से पीटा।”
बाद में, पुलिस ने महिलाओं पर भी शांति भंग करने के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया।
इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और एसपी से की।
एसपी चंद्रभान ने पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद को जांच करने को कहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां