यूपी में देशी गाय को देगी योगी सरकार बढ़ावा, देशी गाय खरीदने पर दिए जायेंगे 40 हज़ार रुपये !
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के गौ पालकों की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गौ संवर्धन योजना लेकर आयी है। इसके तहत गौ पालक द्वारा दूसरे स्टेट से साहिवाल, थारपारकर और गिर गाय खरीदने पर उन्हे […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के गौ पालकों की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गौ संवर्धन योजना लेकर आयी है।
इसके तहत गौ पालक द्वारा दूसरे स्टेट से साहिवाल, थारपारकर और गिर गाय खरीदने पर उन्हे ट्रांसपोर्टेशन, ट्रांजिट इंश्यारेंस एवं पशु इंश्यारेंस समेत अन्य मदों पर खर्च होने वाली धनराशि पर सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी गौ पालकों को अधिकतम दो स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौतीइसी तरह योगी सरकार स्वदेशी नस्ल गौ पालकों को मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देगी। यह प्रोत्साहन धनराशि भी अधिकतम दो स्वेदशी नस्ल की गायों पर दी जाएगी।
दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि नंद बाबा मिशन के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में तेजी लाने के लिए दूसरे राज्यों पंजाब से साहिवाल, राजस्थान से थारपारक और गुजरात से गिर जैसी देशी नस्ल की गाय खरीदने पर ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित विभिन्न मदों के लिए कुल व्यय का 40 प्रतिशत (अधिकतम 40 हजार रुपये) प्रति गाय अनुदान दिया जाएगा।
यह धनराशि गौ पालक को गायों को दूसरे राज्य से प्रदेश में लाने पर पड़ने वाली परिवहन लागत, ट्रांजिस्ट इंश्योरेंस और 3 साल के लिए पशु के इंश्योरेंस पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के डेयरी किसान या गौ पालक को अनुदान धनराशि अधिकतम दो देशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी।
इसी तरह प्रदेश के डेयरी किसानों को उन्नत नस्ल एवं उच्च उत्पादकता वाली देशी गायों के पालन पर योगी सरकार मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के लिए दस से पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके तहत डेयरी किसानों को देशी नस्ल वाली साहिवाल, गिर, हरियाणा, गंगातीरी और थारपारक गाय पर दस से पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि के रूप में देगी। यह राशि योगी सरकार डेयरी किसान को अधिकतम दो गायों पर देगी।
इस धनराशि को दो भागों में बांटा गया है। इसमें साहिवाल, गिर और थारपारक गाय द्वारा आठ से बारह किलो प्रतिदिन दूध देने पर दस हजार रुपये और बारह किलो से ज्यादा प्रतिदिन दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाएंगे।
वहीं, हरियाणा गाय द्वारा प्रतिदिन छह से दस किलो दूध देने पर दस हजार और दस किलो से ज्यादा दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा गंगातीरी गाय के 6 से 8 किलो प्रति दिन दूध देने पर दस हजार और आठ किलो से ज्यादा दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये दिये जाएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां