कौशांबी में UP एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,एनकाउंटर में मारा गया सवा लाख का इनामी गुफरान,साथी फरार
कौशांबी। एसटीएफ लखनऊ ने मंगलवार की सुबह सवा लाख के इनामी गुफरान का एनकाउंटर में मार गिराया। तलाशी के दौरान एसटीएफ को मारे गए अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और एक कार्बाइन समेत कई कारतूस बरामद हुए थे। लखनऊ एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही को सोमवार की आधी रात को सूचना मिली की […]
कौशांबी। एसटीएफ लखनऊ ने मंगलवार की सुबह सवा लाख के इनामी गुफरान का एनकाउंटर में मार गिराया। तलाशी के दौरान एसटीएफ को मारे गए अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और एक कार्बाइन समेत कई कारतूस बरामद हुए थे।
लखनऊ एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही को सोमवार की आधी रात को सूचना मिली की गुफरान अपने एक साथी के साथ बाइक से कौशांबी में किसी बड़ी घटना अंजाम देने के लिए निकला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ सक्रिय हो गई। मंझनपुर कोतवाली के समदा स्थित चीनी मील के पास बाइक सवार गुफरान व उसके साथी को एसटीएफ ने ससुर खदेरी नदी किनारे घेर लिया। इस पर गुफरान ने टीम पर फायरिंग की, जवाब में एसटीएफ ने भी गोली चलाई, जिसमें गुफरान घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, अपराधी गुफरान के खिलाफ लूट, हत्या के कई मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2022 में गुफरान ने सुल्तानपुर में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप में लूट की घटना अंजाम दी थी। गोली लगने से एक कर्मी भी घयल हुआ था। इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं, प्रतापगढ़ के चर्चित तनवीर हत्याकांड और तांत्रिक हत्याकांड में भी गुफरान फरार चल रहा था। इन मुकदमों के अलावा गुफरान पर प्रतापगढ़ में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज के आईजी ने आरोपित की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम रखा था। एनकाउंटर की खबर पाकर एएसपी समर बहादुर, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और मोटर साइकिल के साथ 10 जिंदा एवं सात खोखा कारतूस बरामद किया।
एसटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार शाही ने बताया कि गुफरान पर सवा लाख का इनाम था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। गुफरान के फरार साथी कि तलाश की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां