जयंत चौधरी के BJP के साथ जाने की अटकलों पर पत्नी ने लगाया विराम, चारू बोली- अफवाहों पर ध्यान ना दें
लखनऊ। जयंत चौधरी NDA का रुख कर सकते हैं। इस बात को लेकर तरह तरह चर्चाएं है। जयंत ने साफ किया है कि उनका भाजपा के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। जयंत के बाद अब उनकी पत्नी चारू चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के साथ आने को अफवाह कहा है। चारू […]
लखनऊ। जयंत चौधरी NDA का रुख कर सकते हैं। इस बात को लेकर तरह तरह चर्चाएं है। जयंत ने साफ किया है कि उनका भाजपा के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। जयंत के बाद अब उनकी पत्नी चारू चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के साथ आने को अफवाह कहा है। चारू ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।
वहीं उनकी पत्नी चारू ने एक ट्वीट करते हुए कहा, चवन्नी नहीं हैं जो पलट जाएंगे। अफवाहों पर ध्यान ना दें। विपक्षी एकता महागठबंधन मिशन 2024 में जीत रहा है। चारू ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया है।
इसमे उन्होंने कहा है कि उनकी जयंत चौधरी से बात हुई है और उन्होंने साफ कि वो भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। 2019 के चुनाव में चारू ने मुजफ्फरनगर में अपने ससुर अजीत सिंह के लिए वोट मांगे थे।
वही राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि जो लोग उनके भाजपा में जाने के बारे में बोल रहे हैं। वही इस पर बता सकते हैं। जयंत ने कहा कि मेरा स्टैंड एकदम साफ है कि मैं विपक्ष में ही रहूंगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां